Sehat

Sehat

By NDTV
Download on the App Store

Sehat episodes

  • Weight Loss Juice: पेट का मोटापा कम करने में मददगार 4 हेल्दी जूस
    आजकल बहुत से लोग पेट के मोटापे (Belly fat) से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कई उपाय भी करते हैं, लेकिन परिणाम कुछ खास नहीं मिलता. ऐसे में आज हम आपको ऐसी 4 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जूस पीकर बैली फैट को कम किया जा सकता है. इसके साथ कुछ एक्सरसाइज और रोज इन जूस (Juice) का सेवन वजन कम करने में बेहद मदद कर सकता है.
    4 min
  • ओरल कैंसर का कारण, लक्षण और इलाज
    मुंह का कैंसर (Oral Cancer) एक गंभीर बीमारी है जो मुंह के कई हिस्सों में पैदा हो सकती है, जैसे होंठ, जीभ, गाल, मसूड़े और तालू. इस प्रकार का कैंसर भारत में बहुत आम है और इसके प्रमुख कारणों में तम्बाकू और शराब का सेवन शामिल है. एनडीटीवी ने कैंसर विशेषज्ञों से ही जाना कि कैंसर के इस तेजी से बढ़ने के लिए कौन कौन से कारण जिम्मेदार हैं. बीएलके-मैक्स दिल्ली के सीनियर डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सज्जन राजपुरोहित से जानिए क्या है ओरल कैंसर की प्रमुख वजह.
    26 min
  • किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा, जानिए क्या होते हैं नुकसान
    Egg Side Effects: अंडे, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का जरूरी स्रोत होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन्हें खाने से बचना चाहिए. कई कारणों से कुछ व्यक्तियों के लिए अंडे का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें अंडे से दूर रहना चाहिए.
    2 min
  • कब्ज से राहत दिलाने वाले प्रभावी घरेलू उपाय
    Home Remedies For Constipation कब्ज एक सामान्य पेट की समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल त्याग में कठिनाई होती है. यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है और इसका प्रमुख कारण हमारी अनियमित जीवनशैली यानि गड़बड़ लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान है. आज हम इस सेहत से जुड़े पोडकास्ट में कब्ज की समस्या से राहत पाने में मददगार कुछ घरेलू उपायों के बारे बता रहे हैं.
    4 min
  • टीनएज में क्यों हो जाते हैं मुंहासे या एक्ने: Doctor से जानें उपचार
    एक्‍सपर्टस के मुताब‍िक 70 फीसदी एक्‍ने को आप ठीक (Teat Acne) कर सकते हैं अगर आप अपने बालों से जुड़ी एक समस्‍या को मैनेज कर लेते हैं...
    13 min
  • Common Cancer Myths: AIIMS के Dr Sunil Kumar से जानें भ्रामक, Fake News का सच
    सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार (Dr Sunil Kumar, AIIMS) ने कैंसर से जुड़े मिथ्स पर अन‍िता शर्मा (Anita Sharma) ने विस्तार से बात की और बताया कि कैंसर से जुड़े मिथ्स की सच्चाई क्या है.
    28 min
  • प्रतिदिन कितना विटामिन डी लेना चाहिए?
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, 1-70 वर्ष की आयु वालों को एक दिन में 15 एमसीजी या 600 आईयू विटामिन डी का सेवन करना चाहिए. उम्र, धूप में रहने और डाइट संबंधी आदतों के अनुसार इस विटामिन की डेली जरूरत को समझने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना सप्लीमेंट न लें.
    6 min
  • पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं!
    Genetic Testing for Prostate Cancer: What You Should Know: कैंसर (Cancer) एक ऐसा रोग है जिसके बारे में सुनते ही लोगों के मन में डर और तनाव बढ़ जाता है. कैंसर किसे और क्यों होगा इसका सटीक जवाब अभी तक मेडिकल साइंस भी नहीं खोज पाई है. लेकिन फिर भी कुछ कैंसर ऐसे हैं, जिनमें आप पहले ही जान सकते हैं कि उसके होने का खतरा कितना है और कितना नहीं. इसी बारे में एनडीटीवी की अन‍िता शर्मा ने बात की डॉ. विपिन त्यागी से. आप भी जानि‍ए कि किस तरीके से आप पहले ही पता लगा सकते हैं प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं...
    5 min
  • Doctor से जानें यूरिन इन्फेक्शन के कारण, लक्षण, उपचार
    यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है. महिलाओं में यूरेथ्रा छोटा होने के कारण अक्सर उनमें यूरिन इन्फेक्शन ज़्यादा पाया जाता है. कुछ मामलों में तो यह संक्रमण, फंगस और कई बड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है. ऐसे में यूरिन में जलन जैसे लक्षण नजर आते हैंं. तो चलिए जानते हैं यूटीआई के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार और परहेज के बारे
    9 min
  • सोराइसिस, कैसे करें जड़ से खत्म?
    सोराइस‍िस एक ऑटोइम्यून (Autoimmune Disease) रोग है, यानी यह इम्यून सिस्टम के बिगड़ने से होता है. अक्सर लोग सोराइस‍िस के इलाज (Psoriasis Treatment & Management) के लिए घरेलू नुस्खे (Psoriasis Home Remedies) अपनाते हैं.
    8 min

About Sehat

From the publisher's feed

आपकी सेहत का हमें है ख्याल, हम देंगे आपकी सेहत से जुड़े हर सवाल का जवाब. जुड़े रहें हमसे और पाएं सेहत से जुड़ी हर जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर.