लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा, AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सीमा मुद्दे पर चीन के सामने मोदी सरकार का समर्पण शर्मनाक और ख़तरनाक है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति सर्वे पर कहा है कि सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन हम लोग हर जाति से आने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति का भी सर्वे कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस में हैं. यहां राष्ट्रपति कैटरीना सकेला रोपोउलो ने उन्हें सेरिमोनियल वेलकम दिया, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सर्विस एक्ट को चुनौती दी गई है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने पहले दिल्ली सर्विस अध्यादेश को कोर्ट में चुनौती दी थी, भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया. बुडापेस्ट में खेली जा रही चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले ही थ्रो में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में एंट्री कर ली है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.