मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीख़ी बहस शुरू हो गयी है, बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर कड़ी टिप्पणी की है, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में आज चूक हो गई. नूर आलम नाम का एक शख्स ममता के कालीघाट स्थित घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला के तहत 70,000 से अधिक अपॉइंटमेंट लेटर बांटेंगे, एशियन गेम्स के ट्रायल में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को छूट देने के खिलाफ दायर याचिका पर आज फिर दूसरे दिन दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, स्वीडन में दोबारा कुरान जलाने की अनुमति पर 57 मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निंदनीय बताया है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.