आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है. आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जम्मू कश्मीर के जम्मू और मध्य प्रदेश के कई शहरों में हिंदूवादी और दूसरे संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया, फिल्म के निर्माताओं ने तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी है. फ़िल्म निर्माण से जुड़ी टी सिरीज़ ने दावा किया कि तीसरे दिन आदिपुरुष ने 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीँ फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर की है, छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी RAW का नया चीफ नियुक्त किया गया है, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.