दिल्ली पुलिस ने साक्षी मर्डर के केस आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है, दिल्ली महिला आयोग ने साक्षी मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मई से 1 जून तक मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की, दिल्ली हाईकोर्ट ने आज भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के 2000 के नोटों को चलन से वापस लेने से जुड़ी जनहित याचिका को खारिज कर दिया, कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को फांसी की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई, तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत पर रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा है कि यह लोकतंत्र की जीत है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि कानून एलजी साहब आपकी जिम्मेदारी है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट