दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कुश्ती पहलवानों के आरोपों पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सरन ने कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है, आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य नेता जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए,
सुप्रीम कोर्ट में सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाली 20 याचिकाओं पर चौथे दिन की सुनवाई चल रही है. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि दुनिया के 34 देश सेम सेक्स मैरिज को मान्यता दे चुके हैं, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' पर हमला किया है. अगले रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां प्रसारण होगा, युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कानपुर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन आज उन्होंने बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित किया, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दूसरी टर्म के लिए आज शाम को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकते हैं, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.