जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के प्रदर्शन के बीच खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव रोक लगा दी गई है. ये चुनाव अगले महीने वाले थे, सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के कोविड-19 पॉज़िटिव पाए जाने की ख़बर है. इसके कारण समलैंगिक विवाह को क़ानूनी मान्यता देने के लिए कांस्टीट्यूशनल बेंच के सामने हो रही सुनवाई फ़िलहाल टाल दी गई है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में MP-MLA कोर्ट में चल रही न्यायिक प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार आज कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले. इस दौरान बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव भी नीतीश के साथ रहे, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी निकाय चुनाव का प्रचार करने सहारनपुर पहुंचे थे, सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुक़ी के ख़िलाफ़ दर्ज सभी केस इंदौर ट्रांसफर कर दिए हैं. साथ ही लोगों की भावनाएं आहत करने से जुड़े सभी मामलों में उन्हें जमानत भी दे दी है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.