सूडान में चल रही लड़ाई के बीच फंसे भारतीयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई-लेवल मीटिंग की. इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे,
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से कहा है कि वो यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरै सेंट्रल जेल से शिफ़्ट न करे. मनीष कश्यप को तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमले का कथित फेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था, सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन आगजनी मामले के 8 दोषियों को जमानत दे दी. वहीं, अन्य चार दोषियों को जमानत देने से मना कर दिया,
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ कर्मचारियों ने 'बुली' यानी परेशान करने का आरोप लगाया था और इसकी जांच चल रही थी, रूस के एक लड़ाकू विमान ने ग़लती से अपने ही शहर पर बम गिरा दिया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक़, यूक्रेन की सीमा से सटे रूसी शहर बेलगोरोद पर उसके ही विमान ने बम गिरा दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 16वें सिविल सर्विस डे पर IAS अधिकारियों को संबोधित किया, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.