अतीक़ अहमद ने हत्या से दो हफ़्ते पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत के दौरान सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में शामिल आरोपी सनी सिंह का पश्चिम उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी से कनेक्शन रहा है, दिल्ली शराब घोटाले की जांच की आंच अब सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. सीबीआई ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. वहीं AAP कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ इस कार्रवाई का विरोध किया है, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि शेट्टार कांग्रेस नेताओं के संपर्क में भी हैं,
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 की विजेता बन गई हैं. दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप रहीं. वहीं, मणिपुर की थाउनाउजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर अप बनीं, आईपीएल के 22वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुक़ाबला है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है, सुनिए शाम 4 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.