दिल्ली नगर निगम में नए मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा. दिल्ली सरकार के अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर और एमसीडी में मनोनीत सदस्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अप्रैल में मेयर का चुनाव कराना जरूरी होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुदुमलाई में एक हाथी शिविर में ऑस्कर पाने वाली डॉक्युमेंट्री 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' के बोम्मन और बेल्ली से मिले, पीएम मोदी ने बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए. इसके मुताबिक वर्ष 2022 में देश में बाघों की संख्या 3167 थी. पिछले 4 साल में 200 बाघ बढ़े, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है. पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अशोक गहलोत BJP के के नेताओं को बचा रहे हैं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 2024 में बीजेपी से मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में रहना चाहिए, इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है, सुनिए शाम 4 बजे का पॉडकास्ट.