राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई शुरु, कुछ ही देर में होगा मुख्यमंत्री का एलान. सुप्रीम कोर्ट असम में अवैध प्रवासियों से जुड़ी सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A से जुड़ी 17 याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि भारत में अवैध प्रवासियों का डेटा कलेक्ट करना संभव नहीं है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे दिल्ली जाकर मांगना पसंद नहीं. अपने लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करूंगा.दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामला में राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है. केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके में एक फिदायीन हमले में 23 लोगों की जान चली गई. ये हमला डेरा इस्माइल खान के एक कस्बे के पुलिस स्टेशन में हुआ है. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.