प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौसा के धनावड़ गांव में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा है कि इस पर निर्णय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेना है। मुझे इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं करना है। वह लोग निर्णय करके बता देंगे। इसके बाद हम घोषणा कर देंगे,तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। इसी बीच तुर्किये के 8 प्रान्त से लूटपाट के आरोप में 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैऔर महिला टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से मैच शुरू होगा। भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना मुकाबले से पहले चोटिल हो गईं, इस कारण वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. सुनिए शाम चार बजे तक की बड़ी खबरें.