दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज जमानत नहीं मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विकास ढुल ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अवैध खनन मामले में ईडी की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी पर हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि 500 और 1000 के नोटों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इसलिए फरवरी से लेकर नवंबर तक RBI से विचार-विमर्श के बाद ही 8 नवंबर को इन नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 22 नवंबर तक लगातार तीन दिन गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को प्रधानमंत्री की सौराष्ट्र में तीन रैलियां होंगी, Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने संध्या देवनाथन को भारत के लिए नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है और म्यामांर की सैन्य सरकार अपने राष्ट्रीय विजय दिवस के अवसर पर करीब 6 हजार कैदियों को रिहा करेगी..जिसमें 4 विदेशी नागरिक सहित 600 महिलाएं शामिल है.सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.