कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, CM अशोक गहलोत-भूपेश बघेल,सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है.दिल्ली पुलिस आज श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर महरौली के जंगल पहुंची. जहां से उसकी निशानदेही पर श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स तलाश किये गए. 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में हुई 137 मौतों पर गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी नगर पालिका को आज जमकर फटकार लगाई है।
बाली में जी 20 समिट का आज पहला दिन है. इस समिट के पहले सेशन में आज हेल्थ पर इंटरनेशनल कंसर्न्स पर चर्चा हुई है जिसमें सारे नेता मौजूद रहे. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने आज आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है और भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है. सुनिए शाम चार बजे तक की बड़ी खबरें 5 मिनट पॉडकास्ट में.