Shani Mantra शनि मंत्र ★
शनि को कर्मों व न्याय का देवता माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शनि कर्म के आधार पर ही फल देते हैं। कुछ लोग इन्हें क्रूर देवता भी मानते हैं।
लोगों को शनि जयंती के दिन
• ॐ शं शनैश्चराय नमः •
का जाप करने से जॉब, करियर, व्यापार में तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
अर्थ : सर्व कर्म फल देने वाले हे शनिदेव हमारे पाप कर्मों का नाश कर शुभ फल प्रदान करें। हम आपको नमस्कार करते हैं।
ऐसे करें मंत्र जाप:
शनिवार की शाम को स्नान आदि करें।
इसके उपरांत घर के किसी साफ स्थान पर शनिदेव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
शनिदेव को नीले फूल, काला कपड़ा, काली उड़द और काले तिल अर्पित करें।
भोग स्वरूप मीठी पूरी का भोग लगाएं।
इसके बाद काली तुलसी की माला से " ॐ शं शनैश्चराय नम:" मंत्र का जाप 108 बार करें।