Sher Khan

Sher Khan

By Aaj Tak RadioScienceNature
Download on the App Store

Sher Khan episodes

  • जमशेद के सवाल, शेर ख़ान के जवाब...मज़ा आ गया: Sher Khan, Ep 37
    जंगल जिंदाबाद. ये वाला एपिसोड अलग है - जहां जमशेद ने लगा दी सवालों की झड़ी और शेर खान ने दिए ऐसे जवाब कि मज़ा आ गया. Sher Khan के इस एपिसोड में जानेंगे शेर खान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान से उनके जंगली सफ़र के बार में... इसके साथ ही शेर खान ने सुनाया वो किस्सा जब आधी रात जंगल में बीच सड़क पर gypsy के आगे लेटे मिले दो भूखे बाघ (tiger). बात कॉर्बेट की भी हुई और जंगल के सुकून की भी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 15 min
  • चंपावत में 436 लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन के शिकार की कहानी: Sher Khan, Ep 34
    जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में शेरखान (Sherkhan) आपको सुनाएंगे सबसे ज्यादा इंसानों की जिंदगी लेने वाली चंपावत की आदमखोर बाघिन (The Champawat Man-Eater) की कहानी. इस बाघिन के आतंक और अंत की पूरी कहानी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) ने अपनी किताब Man-eaters of Kumaon में लिखी हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 9 min
  • Bear Man of India कार्तिक सत्यनारायण से खास मुलाकात: Sher Khan, Ep 35
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस बेहद खास एपिसोड में मिलिए @WildlifeSOS के CEO और co-founder Kartick Satyanarayan से. Kartick को ‘Bear Man of India’ के नाम से भी जाना जाता है. क्यों मिला उन्हें ये नाम? सुनिए खुद उनसे. इसके साथ ही Kartick बात करेंगे उनके सबसे पसंदीदा सांपों पर. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ Asif Khan और कार्तिक सत्यनारायण के साथ.


    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 13 min
  • Waghdoh, Big Daddy और Scarface नाम से मशहूर Tiger की पूरी कहानी: Sher khan, Ep 32
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आपको ले चलेंगे महाराष्ट्र (Maharashtra) के ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve) और बात करेंगे बहुत ही फेमस टाइगर वाघडोह (Waghdoh) की. जानेंगे कैसे उसे मिला Scarface का नाम और क्यों कहा गया Big Daddy. बात उनकी प्रेमिका माधुरी और उससे हुए उनके बच्चों की भी होगी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दीकी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ.

    प्रडयूसर: कुमार केशव
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 5 min
  • जब Vivek Oberoi को छोड़ Ride पर चले गए Aslam Warsi: Sher Khan, Ep 33
    जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में इस बार आए एक और खास मेहमान- असलम वारसी जी. Aslam Warsi एक पैशनेट wildlifer और फोटोग्राफर है. इस एपिसोड में उन्होंने साझा किए जंगल और टाइगर से जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से. बताया कैसे समय की पाबंदी के कारण उन्होंने jungle ride के लिए विवेक ओबेरॉय को ही छोड़ दिया और टाइगर की पहली फोटो में क्यों नहीं आया टाइगर. सुनिए पूरा पॉडकास्ट Asif Khan उर्फ़ Sher Khan उर्फ़ खां चा और Aslam Warsi के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 6 min
  • King Cobra, Tom Alter साहब पर बात Suri Sahab के साथ: Sher Khan, Ep 32
    जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan के इस खास एपिसोड में एक बार फिर मुलाकात दोस्त और जंगलप्रेमी अजय सूरी साहब से. बहुत लंबे समय से आप दर्शकों की डिमांड थी सांप पर बात की जाए, तो आज का ये एपिसोड शुरू करेंगे किंग कोबरा (King Cobra) से. इसके साथ ही शेरखान और सूरी साहब साझा करेंगे टॉम साहब (Tom Alter) के साथ बीते उन लम्हों को जो बहुत कुछ सिखाते हैं. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और सूरी साहब (Ajay Suri) के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    साउंड मिक्स: सूरज सिंह
    1 hr 10 min
  • प्रोजेक्ट चीता - भारत में चीतों की वापसी की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 31
    Project Cheetah: जंगल जिंदाबाद. शेरखान में आज आपको ले चलेंगे मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और बात होगी साउथ अफ्रीका और नामीबिया से हमारे देश आए चीतों की. जानेंगे 'प्रोजेक्ट चीता' के बारे में साथ ही बात होगी उन वजहों की जिनकी वजह से पहले देश में चीते खत्म हुए. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ. 

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    1 hr 10 min
  • बांधवगढ़ के मशहूर छोटा भीम टाइगर की मौत का राज़: Sher Khan, Ep 30
    Bandhavgarh Tiger Reserve के फेमस टाइगर छोटा भीम का निधन हो गया है. नवंबर के महीने में छोटा भीम गले में क्लच वायर का फंदा फंसने से बुरी तरह घायल हो गया था. जिसके बाद छोटा भीम को इलाज के लिए भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में इलाज चल रहा था. पोस्टमोर्टेम के बाद मौत का कारण congestive heart failure बताया गया. सुनिए छोटा भीम की पूरी कहानी इस एपिसोड में शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्स: सूरज सिंह
    1 hr
  • Tigress Zeenat के Simlipal से West Bengal पहुंचने की पूरी कहानी: Sher Khan, Ep 29
    Tigress Zeenat Story: जंगल जिंदाबाद. Sherkhan के इस एपिसोड में आज Odisha के Simlipal Tiger Reserve से निकलकर West Bengal पहुंची बाघिन जीनत की पूरी कहानी आपको बताएंगे. साथ ही उन वजहों पर भी बात करेंगे जिसकी वजह से टाइगर इस तरह का व्यवहार करता है. सुनिए शेर ख़ान का एक और एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ खां चा और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    52 min
  • शेर ख़ान का पहला यूट्यूब लाइव, दर्शकों के साथ सीधी बातचीत सुनिए: Sher Khan, Ep 28
    जंगल ज़िंदाबाद. शेर खान उर्फ़ आसिफ़ खां चा आज पहली बार यूट्यूब पर लाइव आए और दर्शकों ने अपनी मौजूदगी से माहौल जमा दिया. जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े के कई सवालों का सीधा जवाब दिया. इस दौरान जिम कॉर्बेट से लेकर बांधवगढ़ और बाक़ी जंगलात के क़िस्से निकल कर आए. सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ आज का ये ख़ास एपिसोड.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    1 hr 39 min

About Sher Khan

From the publisher's feed

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे…