Sher Khan

Sher Khan

By Aaj Tak RadioScienceNature
Download on the App Store

Sher Khan episodes

  • Ranthambore में 38 साल से बाघों को ट्रैक कर रहे Mohan Singh ने क्या बताया?: Sher Khan, S2E3
    जंगल जिंदाबाद. शेर खान सीजन 2 के एक और खास एपिसोड में आपको ले चलेंगे ranthambore और मिलवाएंगे मोहन सिंह जी से. मोहन जी का जिक्र यूँ तो शेर ख़ान ने अपनी कहानियों में कई बार किया है और अब ये मौका है जब आप मोहन जी के किस्से उन्हीं से सुनेंगे. मोहन जी ने अपने जिंदगी के 38 साल जंगलों और बाघों को दिए है, टाइगर ट्रैकिंग इनका शौक भी है और पैशन भी. बाघों की बात करते हुए इनकी आँखों में अलग चमक देखने को मिलती है. सुनिए पूरी बातचीत शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, मोहन सिंह और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    Research/Producer: Ankita Virmani
    Production Head: Sudhakar Pallem
    Audio: Aman Pal
    Camera: Naresh Kumar, Rahul Singh
    Camera Assistant: Chandra Mandal, Sintu Yadav
    1 hr 5 min
  • Dog-Human Bond की बेहतरीन मिसाल Jim Corbett और Robin के रिश्ते की कहानी | Sher Khan, S2E2 Podcast
    जंगल ज़िंदाबाद. Sher Khan (शेर खान) के इस एपिसोड में बात होगी Robin की. रॉबिन जिसके लिए जिम कॉर्बेट लिखते हैं कि उन्होंने उसे 15 रुपये में खरीदा था और अब भारत का सारा सोना भी उसे नहीं खरीद सकता. आज के इस एपिसोड में बात होगी उस इत्तेफ़ाक़ की जिसने robin को कॉर्बेट साहब से मिलवाया, दोनों के बीच के अनोखे रिश्ते की और कैसे कॉर्बेट की ट्रेनिंग से रॉबिन एक शिकारी कुत्ता बना. सुनिए पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खान चा उर्फ़ आसिफ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    46 min
  • Season 2 के लिए Jim Corbett पहुंचे शेर खान, क्या कुछ बदल गया? | Sher Khan S2E1
    Sher Khan Season 2, Episode 1: जंगल जिंदाबाद. शेर ख़ान के सीजन 2 के पहले एपिसोड से जुड़ने के लिए आप सभी का आभार. जैसा वादा था कि सीजन 2 डायरेक्ट जंगल से होगा तो उसी वादे को निभाने शेर खान और उनकी टीम पहुँची Jim Corbett और पहले एपिसोड में हमारे साथ जुड़े बहुत ही ख़ास मेहमान इमरान खान (Imran Khan). इमरान खान साहब ने अपना जीवन Wildlife conservation को समर्पित कर दिया है. ये एक जाने-माने biologist है. इनके पास Wildlife Science में Masters और M.Phil की डिग्री भी है. इसके साथ ही इन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित tiger reserves में बाघ संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं पर लंबा काम किया है. ये पिछले कई सालों से Jim corbett tiger reserve में ecological tourism को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं और अपना homestay The Ranger's Lodge चला रहे हैं. सुनिए ये पूरा एपिसोड आसिफ खान उर्फ़ शेरखान उर्फ़ खां चा और इमरान खान के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    46 min
  • एक Young Birder और उनके पैशन की कहानी: Sher Khan, Ep 54
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड 2 वजहों से बहुत खास है. पहली ये, कि ये 52वां एपिसोड इस सीजन का आखिरी एपिसोड है. पता ही नहीं चला कब आप लोगों को जंगल की कहानियां सुनाते-सुनाते 52 हफ्ते बीत गए. आप लोगों के चिट्ठियों, comments, मेसेज के रूप में मिले प्यार ने एक और नए सीजन के लिए हौसला भी दिया है. ये अंत नहीं है बल्कि एक नई शुरुआत है. फिर वापसी होगी शेरखान के सीजन 2 के साथ और इस बार डायरेक्ट जंगल से. इस एपिसोड के खास होने की दूसरी वजह पर हमारे आज के मेहमान- जो उम्र में काफी छोटे है लेकिन उड़ान पक्षियों जैसी ऊँची भरना चाहते है. 19 साल की छोटी सी उम्र में ये अपने कैमरे में birds की 438 speices को कैद कर चुके है और खुद को hindustani birder कहते हैं. देखिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, गुर्नूर ढिल्लों और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ

    सीरीज़ निर्माता: अंकिता वर्मानी
    निर्माता: अर्चिता पुराणिक
    49 min
  • शिकार का कौन सा तरीका बनाता है बाघों को खास: Sher Khan Ep 53
    जंगल ज़िंदाबाद. शेरखान में आज बात सिर्फ़ और सिर्फ़ टाइगर की.. जुलाई 29 हम इंटरनेशनल टाइगर डे के तौर पर बनाते है, ज़रूरी है हम जाने देश में बाघों का भविष्य कैसा है, मौजूदा समय की चुनौतियाँ क्या है? इस एपिसोड में हमारे साथ जुड़ेंगे Dr. Abhishek Ghoshal- Abhishek. अभिषेक WTI से जुड़े हैं और Human-Wildlife Conflict Mitigation के head है. एपिसोड में इस पर भी बात होगी कि क्या सिर्फ save tiger से काम चलेगा या अब वक़्त है कि save jungle पर उतना ही जोर दिया जाएँ? सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, अभिषेक घोषाल और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ.

    सीरीज़ प्रडूसर: अंकिता विरमानी
    प्रडूसर: अर्चिता पुराणिक
    1 hr 4 min
  • शिकार करते-करते बाघों को कैसे बचाने लगे जिम कॉर्बेट: Sher Khan, Ep 52
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान का ये एपिसोड खास है... बहुत ही खास क्योंकि आज बात होगी जिम कॉर्बेट की... उनकी जिंदगी की. जुलाई कॉर्बेट का बर्थडे मंथ है तो सोचा क्यों ना बात की जाएँ कॉर्बेट के पहले आदमखोर शिकार की.  इसके साथ ही बात होगी उस कहानी की भी जिसने कॉर्बेट को हंटर से conservationist बना दिया, साथ ही जानेंगे कॉर्बेट के भारत छोड़ने की वजह को... इसके साथ ही चर्चा डाकू सुल्ताना और Queen Elizabeth से जुड़े कॉर्बेट की किस्सों की भी होगी. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ.
    52 min
  • हाथी के दांत काटने वाला खुद को बताता है गणेश का भक्त : Sher Khan Ep 51
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान के आज के इस खास एपिसोड में खुलेगी Poachers की पोल और पोल खुलेंगे WTI के CEO Jose Louies जिन्होंने 2015 से 2017 के बीच Operation Shikar में निभाया अहम किरदार. एपिसोड में जानेंगे poachers की पूरी दुनिया के बारे में साथ ही कैसे शिकारी खुद बने शिकार, कैसे हुआ खुलासा, कौन लोग थे शामिल. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, जोस लुइस और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ.
    1 hr 5 min
  • देश के सारे Tiger Reserves देखने वाली Aarzoo Khurana ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 50
    जंगल जिंदाबाद.  शेरखान के इस एपिसोड में बहुत ही खास मेहमान Aarzoo Khurana से बातचीत. पेशे से वकील और passion से वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर (wildlife photographer)  आरजू ने देश के सभी टाइगर रिज़र्व (tiger reserves) घूमे है. कैसा रहा उनका तजुर्बा? कहां हुआ टाइगर का charge और कहां मादा भालू ने किया अटैक. सुनिए ये पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान, आरजू खुराना और जमशेद कमर सिद्दकी के साथ
    57 min
  • Arrowhead को जन्म से आखिरी समय तक देखने वाले Sachin Rai ने क्या बताया: Sher Khan, Ep 49
    जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान (Sher Khan) के इस एपिसोड में बात होगी Ranthambore Tiger Reserve की मशहूर बाघिन एरोहेड (Arrowhead) की. और इस बात को और भी दिलचस्प बनाने के लिए हमारे साथ जुड़े सचिन राय (Sachin Rai). सचिन एक जाने माने नेचर फोटोग्राफर (Nature Photographer) हैं और एरोहेड की journey को उन्होंने एक cub से लेकर उसके आखिरी समय तक देखा है. सुनिए पूरा एपिसोड शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan), सचिन राय और जमशेद कमर सिद्दीक़ी (Jamshed Qamar Siddiqui) के साथ.

    Research & Producer: Ankita Virmani
    Sound engineer: Suraj Singh
    1 hr 21 min
  • Rogue Of Panapatti का Kenneth Anderson ने कैसे किया खात्मा: Sher Khan, Ep 48
    जंगल जिंदाबाद. शेरखान के इस एपिसोड में आप सुनेंगे Kenneth Anderson की एक बहुत ही दिलचस्प कहानी- Rogue Of Panapatti. ये कहानी तमिलनाडु के पनापत्ति के जंगलों में रहने वाले एक हाथी की है.  हाथी जब पागल/बिगडैल हो जाता है तो उसे tiger, leopard की तरह man-eater घोषित नहीं किया जाता बल्कि इन्हें rogue कहा जाता है. Kenneth एक जाने माने शिकारी तो थे ही – बहुत ही शानदार लेखक भी थे जिन्होंने वन्यजीवों, जंगलों और human-animal conflict के बारे में काफी किताबे लिखी है. सुनिए इस हाथी की पूरी कहानी शेरखान उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और जमशेद कमर सिद्दीकी (Jamshed Qamar Siddqui) के साथ.
    1 hr 1 min

About Sher Khan

From the publisher's feed

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे…