Sher Khan

Sher Khan

By Aaj Tak RadioScienceNature
Download on the App Store

Sher Khan episodes

  • Rajaji National Park का revival और Jim Corbett के वो पुराने दिन: Sher Khan, Ep 27
    जंगल ज़िंदाबाद! शेर ख़ान के इस एपिसोड में आपको थोड़ा फ़्लैशबैक में ले चलेंगे. इस पॉडकास्ट में अबतक वाइल्डलाइफ से जुड़े कई महारथियों का आना हुआ है. तो उनके कुछ चुनिंदा संस्मरणों और यादगार क़िस्सों का पिटारा खुलेगा इस एपिसोड में. पुराने चावल की-सी ख़ुशबू लिए इस एपिसोड को सुनिए और साथ साथ अपनी मेमोरी भी टेस्ट करते चलिए कि आप इन्हें कहीं भूल तो नहीं गए!

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    1 hr 15 min
  • Jim Corbett में Tiger, Elephant की लड़ाई में क्या हुआ, पूरा सच जानिए: Sher Khan, Ep 26
    जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के नए एपिसोड में आपको एक बार फिर ले चलेंगे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क. दिसंबर 2024 के आख़िरी दिनों में वहां से एक घटना सामने आई. दरअसल, कॉर्बेट के बिजरानी ज़ोन में एक हाथी की मौत हुई है और इसके लिए टाइगर को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. तो क्या है इस घटना की पूरी कहानी और इसी बहाने जंगली जानवरों के आपसी मुठभेड़ पर सुनिए जानकारी से भरपूर चर्चा शेर ख़ां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्स: नितिन रावत
    1 hr
  • सुंदरवन के बाघ, सांप और मगरमच्छों की कहानी और इससे जुड़े मिथकों का सच: Sher Khan, Ep 25
    जंगल जिंदाबाद. आप सबकी भारी डिमांड के चलते आज बात होगी सुंदरबन (Sunderbans Tiger Reserve) की... वहां के बाघों की, सांपों, मगरमच्छ और बहुत कुछ की. क्या सुंदरबन के सारे बाघ आदमखोर हैं- जैसे बहुत सारे मिथों से उठेगा पर्दा. देखिए पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ शेर खां उर्फ़ आसिफ खान (Asif Khan) और WTI के Human-Wildlife Conflict Mitigation Division के हेड Dr. Abhishek Ghoshal के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    44 min
  • India का सबसे घना Tiger Reserve और टाइगर्स का जीन एक्सचेंज क्यों ज़रूरी: Sher Khan Ep 24
    जंगल ज़िंदाबाद. 'शेर ख़ान' के नए एपिसोड में एक बार फिर आपका स्वागत. इस बार आसिफ़ ख़ान उर्फ़ खां चा ने बात की है यूपी के नए और देश के सबसे घने टाइगर रिज़र्व अमानगढ़ की. इसके अलावा लखनऊ के पास रहमानखेड़ा में टाइगर के देखे जाने की ख़बर पर चर्चा. बात आगे निकली तो खां चा ने टाइगर से जुड़ी कई रोचक बातें. मसलन, दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत चीज़ क्यों है टाइगर, जंगलों से टाइगर क्यों बाहर आते हैं, टाइगर कॉरिडोर क्यों कम होते जा रहे हैं, टाइगर्स के लिए जीन एक्सचेंज क्यों ज़रूरी है और टाइगर की मौत के बाद उसके साथ क्या किया जाता है. आख़िर तक सुनिएगा ये एपिसोड जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    1 hr 2 min
  • India की ‘Super Mom’ Tigress की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 23
    जंगल जिंदाबाद. शेरखां के इस एपिसोड में Sherkhan आपको ले चलेंगे पेंच टाइगर रिज़र्व (Pench Tiger Reserve). और बात होगी पेंच की सुपर मदर 'Collarwali' की- जिसने अपने जीवनकाल में 29 बच्चों को जन्म दिया. ये सिर्फ देश नहीं, शायद दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली बाघिन हैं. जानेंगे कैसे आज के पेंच में इस एक बाघिन का का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए शेर खां का पूरा एपिसोड खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    55 min
  • टाइगर बांका, चार्जर, सीता - बांधवगढ़ नेशनल पार्क के लेजेंड्स की पूरी कहानी: Sher Khan Ep 22
    जंगल ज़िंदाबाद. शेर ख़ान के इस एपिसोड में खां चा आपको एक बार फिर ले चलेंगे बांधवगढ़ नेशनल पार्क. और बात होगी बांधवगढ़ के आन-बान-शान बांका, चार्जर और सीता की. आज के बांधवगढ़ में बाघों (tigers) का कितना बड़ा योगदान है. सुनिए पूरा एपिसोड शेर खां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान और जमशेद कमर सिद्दीकी के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    1 hr 10 min
  • Tigress Avni से जुड़े सारे सच सुनिए जंगल के बड़े अधिकारी से: Sher Khan Ep 21
    जंगल ज़िंदाबाद. महाराष्ट्र की एक बाघिन- अवनि, जो लंबे समय तक चर्चा और headlines दोनों का हिस्सा बनी रही, जिसकी मौत का जिक्र देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा और जिसके बारे में शेर खां देखने-सुनने वाले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आज इस एपिसोड में बाघिन अवनि, उसकी मौत और उसके दो बच्चों के एक-एक सच जानेंगे, Maharashtra Wildlife के Ex-PCCF Sunil Limaye साहब से. इसके साथ ही बात होगी मुंबई शहर के बीचोंबीच बसे Sanjay Gandhi National Park और man-leopard conflict की. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेर खां और सुनील लिमये के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    55 min
  • सुंदरखाल और कॉर्बेट के क़िस्से और आदमखोर बाघों की दास्तान: Sher Khan, Ep 20
    जंगल जिंदाबाद. इस एपिसोड में एक बार फिर शेरखां उर्फ़ खां चा उर्फ़ आसिफ खान आपकी मुलाकात करवाएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से. रहेजा साहब जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. एक एपिसोड हमने बात की थी उस दौर की जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे. आज बात होगी सुंदरखाल की, कॉर्बेट की, man-eating tiger और उस से जुड़े phenomenon की. सुनिए पूरा पॉडकास्ट शेर खां और रहेजा साहब के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    1 hr 1 min
  • बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है?: Sher Khan, EP 19
    जंगल जिंदाबाद! 'शेर खां' के इस खास एपिसोड में आप सबके शेर खां यानी ख़ान चा आप सबको उस जंगल के बारे में बताएंगे जिसे काले हिरणों का गढ़ माना जाता है..साथ ही आपको काले हिरणों के बारे में कुछ ऐसी बातें भी बताएंगे जो सवालों के रूप में अक्सर लोगों के मन में रहते हैं जैसे: 
    -काले हिरण को बिश्नोई समाज इतना क्यों मानता है? 
    -बिश्नोई समाज और काले हिरण के बीच इतना गहरा संबंध क्यों है? 
    -बिश्नोई समाज हमें क्या सिखाता है ? 
    -क्यों दुनिया के लिए ज़रूरी है बिश्नोई समाज?

    सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    1 hr
  • जब India में Tiger Extinct होने वाले थे, बचाने का पूरा plan ऐसे बना: Sher Khan, Ep 18
    जंगल जिंदाबाद. आज का ये एपिसोड बेहद ही खास हैं. शेर खां (Sherkhan) उर्फ़ आसिफ खान इस एपिसोड में आपकी मुलाकात कराएंगे नवीन एम रहेजा (Navin M Raheja) से जो वन्यजीव प्रेमी तो हैं ही, साथ ही प्रोजेक्ट टाइगर स्टीयरिंग कमिटी के मेंबर भी रह चुके हैं. आज के इस एपिसोड में शेर ख़ान और रहेजा साहब आपको रूबरू कराएंगे उस दौर से जब देश में बाघ खत्म होने की कगार पर थे, कैसे उस वक़्त पर सरकार ने एक समिति बनाई और बाघों के संरक्षण के लिए उस समिति ने क्या काम किया?

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    1 hr 6 min

About Sher Khan

From the publisher's feed

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे…