Sher Khan

Sher Khan

By Aaj Tak RadioScienceNature
Download on the App Store

Sher Khan episodes

  • Tom Alter साहब ने ख़ान चा को क्या दिया जिसने सब बदल दिया?: Sher Khan, Ep 07
    लीजिए खत्म हुआ इंतजार और आ गया शेर ख़ान का वो एपिसोड जहां भर-भर के मिलने वाले हैं किस्से 'खां चा' और उनके टॉम साहब के. जी हाँ, शेर ख़ान का ये 7वां एपिसोड टॉम साहब के नाम. टॉम साहब का चाय प्रेम, क्रिकेट प्रेम और तमाम ऐसे किस्सों के साथ ख़ान चा इस एपिसोड में उस चीज का भी ज़िक्र करने वाले हैं जो उन्हें उनके वली, उनके उस्ताद, उनके टॉम साहब से मिली. सुनिए पूरा एपिसोड शेर ख़ान / खां चा उर्फ़ Asif Khan और Jamshed Qamar Siddiqui के साथ.

    सीरीज़ प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
    1 hr 13 min
  • जंगल के राजा - एशियाई शेरों की कहानी: Sher Khan, Ep 06
    आपके फ़ेवरेट पॉडकास्ट 'शेरख़ान' के इस एपिसोड में बात होगी जंगल के राजा- शेर की. भारत में एशियाई शेर सिर्फ़ और सिर्फ़ गुजरात में है. तभी गुजरात को 'लायन स्टेट' भी कहा जाता है. 2020 में हुए census के मुताबिक़, सौराष्ट्र में 600 से ज़्यादा शेर हैं. आज इस एपिसोड में पूरी बातचीत शेरों को समर्पित, सुनिए शेरख़ान उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद कमर सिद्दीक़ी के साथ.

    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    1 hr 4 min
  • 400 लोगों को मारने वाले आदमखोर तेंदुए की हैरतअंगेज़ कहानी: Sher Khan, Ep 05
    शेर ख़ान के 5वें एपिसोड में आज बात होगी आदमखोर तेंदुओं की. और आदमखोर तेंदुओं की बात हो और जिम कॉर्बेट का जिक्र न हो तो नाइंसाफी होगी. इस एपिसोड में ख़ान चा आपको दो मशहूर Man-eating leopard of Panar और Man-eating leopard of Rudraprayag की कहानी सुनाएंगे. साथ ही तेंदुओं के आदमखोर होने की वजहों पर भी बात होगी. पूरा एपिसोड अंत तक सुनिए शेर ख़ान उर्फ़ आसिफ़ ख़ान और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.
     
    सीरीज प्रड्यूसर: अंकिता विरमानी
    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    56 min
  • Machli Tigress - रणथंभौर की रानी की कहानी, Sher Khan, Ep 04
    शेरखान (Sher Khan) के इस एपिसोड में आपको ले चलेंगे राजस्थान के रणथंभौर (Ranthambore) और सुनाएंगे कहानी ‘मछली’ की. पानी वाली मछली नहीं बल्कि रणथंभौर जंगल की रानी, बाघिन मछली (Machli). बाघिन जिसकी कहानी के बिना रणथंभौर अधूरा है. इस मशहूर बाघिन की पूरी कहानी सुनिए आसिफ़ 'खां चा' और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
    56 min
  • The Revenge Of A Tiger: Territory के लिए दो बाघिनों की खूनी जंग: Sher Khan, Ep 03
    शेरखान के दो ही एपिसोड को Apple Podcast की Science-Nature केटेगरी में नंबर 1 बनाने के लिए आप दर्शकों/श्रोताओं का दिल से शुक्रिया. Sher Khan के आज के इस तीसरे एपिसोड में आपको ले चलेंगे मध्य प्रदेश के बांधवगढ़. इस एपिसोड में 'खां चा' आपको सुनाएंगे दो बाघिनों की खूनी जंग की कहानी. जंग लंगड़ी और कनकटी की, जंग वर्चस्व की. दिलचस्प बात ये है कि ये कहानी सिर्फ इस जंग के साथ खत्म नहीं होती, इस जंग में आगे है बदला... बदला बेटे का. पूरी कहानी जानने के लिए ये एपिसोड एंड तक सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    प्रड्यूसर: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    1 hr 6 min
  • हाथी भी इतने वफ़ादार होते हैं?: Sher Khan, Ep 02
    शेर ख़ान के दूसरे एपिसोड में बात होगी हाथियों की. इसके साथ ही 'खां चा' उर्फ़ शेर ख़ान आपको सुनाएंगे वो किस्सा जहां अपने महावत को बचाने के लिए हथिनी बनी रक्षक. इस किस्से के बाद आपको भी हो जाएगा हाथियों से प्यार. इसके साथ ही आपको बताएंगे ‘मखना’ और ‘एकड़’ हाथियों में फर्क... 'शेर ख़ान' का ये दूसरा एपिसोड अंत तक देखिए आसिफ़ 'खां चा' और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.


    प्रड्यूस: कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
    59 min
  • Man-Eating Tiger Of Sunderkhal - क्यों आदमखोर बन जाते हैं बाघ: Sher Khan, Ep 01
    लंबे इंतजार के बाद आखिर आ ही गया शेर ख़ान (Sher Khan). इस पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में बात होगी आदमखोर बाघों की. शेर ख़ान उर्फ़ ख़ान चा बताएंगे किन हालातों में बाघ बन जाता है आदमखोर? क्या आदमखोर बाघ को मारना ही एकमात्र इलाज है. इन सारे सवालों के जवाब के लिए 'शेर ख़ान' का पहला एपिसोड सुनिए आसिफ़ ख़ान उर्फ़ खां चा और जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी / कपिलदेव सिंह
    1 hr

About Sher Khan

From the publisher's feed

ज़िंदा रहने के लिए जो ज़रूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. यहां किसी की भूख किसी की ज़िंदगी से बड़ी है. ज़िंदा रहने के लिए पल पल का संघर्ष है. जंगल की हरियाली में ज़िंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे…