स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 132: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका रवाना होने को तैयार, 26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
    दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक जोहांसबर्ग और तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 से 15 जनवरी तक केपटाउन में खेला जाएगा.  वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को, दूसरा 21 और तीसरा व अंतिम  वनडे  23 जनवरी को होगा.  वहीं, एशेज सीरीज के तहत ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इसके अलावा, संक्षिप्‍त खबरों में, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप, फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की बातें...
    8 min
  • 131: Podcast: भारतीय क्रिकेट में आया भूचाल, कोई इधर गिरा-कोई उधर गिरा
    Podcast Suno Dil Se: भारतीय क्रिकेट के वक्त का पहिया जोर से घूम रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में खराब खेल के बाद टीम का हेड कोच बदला और फिर व्हाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान भी. खिलाड़ियों के बदलने का दौर भी जारी है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket Team) में भूचाल सा है, जिसमे कोई इधर गिरा-कोई उधर गिरा. टीम इंडिया (Team India) में जितना कुछ हाल में बदला है, उतना पिछले कुछ वर्षों मे भी नहीं बदला. संजय बैनर्जी पॉडकास्ट 'सुनो दिल से' में इन्हीं बदलाव पर बात कर रहे हैं.
    8 min
  • 130: Podcast: क्रिकेट में खुशियां अपार, पर हॉकी-बैडमिंटन में मिली हार, अर्जेंटीना विश्व चैंपियन
    न्‍यूजीलैंड को 372 रनों से करारी शिकस्‍त देने के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत के 42 अंक हो गए हैं. वहीं, 24 अंकों के साथ श्रीलंका अभी भी नवंबर वन की पोजीशन में बना हुआ है. वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में सबसे बड़ा करिश्मा किया मुंबई में ही जन्में कीवी स्पिनर एजाज़ पटेल ने. एजाज़ ने भारत के खिलाफ पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही भारत अब इस साल सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाली टीम भी बन गई है.
    9 min
  • 129: IND vs NZ: कोहली का जोश और विलियम्सन का जुझारूपन, आज से मुंबई में दिखेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच
    India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. कानपुर टेस्ट में जिस तरह का प्रदर्शन हुआ उसने टेस्ट क्रिकेट को निसंदेह लोकप्रियता की नई परवाज़ दी है. इससे दूसरे टेस्ट में कांटे के मुकाबले की उम्मीद है. विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. इससे मेजबान टीम में जोश भी लौटेगा. कह सकते हैं कि टीम इंडिया (India) के जोश का मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के जुझारूपन से होगा. संजय बैनर्जी से स्पोर्टस पॉडकास्ट सुनो दिल से (Suno Dil Se) में सुनिए मैच की संभावनाएं. 
    8 min
  • 128: अश्विन और श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, हॉकी टीम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में
    India vs New Zealand Test Series: टीम इंडिया (Team India) नजदीकी मुकाबले में पहले टेस्ट नहीं जीत सकी. लेकिन मैच में आर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने व्यक्तिगत रिकॉर्ड जरूर बनाए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया.
    9 min
  • 127: भारत को घर में हराना आसान नहीं, हर फॉर्मेट के लिए अलग खिलाड़ी चुनने से बनेंगे और ताकतवर
    India vs New Zealand Series: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर साबित कर दिया है कि उसे घर में हराना आसान नहीं है. टीम ने टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब दोनों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. भारत ने साबित किया है कि उसे घर में हराना आसान नहीं है. पॉडकास्ट सुनो दिल से (Suno Dil Se) में सुनिए कि कैसे भारतीय टीम (Team India) हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग खिलाड़ी चुनकर और ताकतवर हो सकती है. 
    8 min
  • 126: भारत के पास नंबर-1 बनने का मौका, ग्रीन पार्क में रिकॉर्ड भी शानदार
    India vs New Zealand Series: टीम इंडिया (Team India) अब 25 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम ने टी20 सीरीज पर 3-0 से जीत हासिल की है.
    8 min
  • 125: IND vs NZ: रोहित-राहुल ने किया न्यूजीलैंड का काम तमाम, अब क्लीन स्वीप टारगेट
    टी20 वर्ल्ड कप मे नाक आउट दौर तक नहीं पहुंच पाने की कुंठा से अब धीरे धीरे टीम इंडिया उबरती दिखाई दे रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ कल रात रांची मे दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, अब न्यूजीलैंड अगर तीसरे मैच मे कोलकाता मे जीतता भी है तो सिर्फ हार के फासले को कम कर सकेगा. राहुल द्रविड और रोहित शर्मा की जोड़ी की यह शानदार शुरुआत मानी जा सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज में जयपुर मे जीत से शुरुआत की और पहला मुकाबला पांच विकेट से जीता जबकि दूसरे मैच मे उसे सात विकेट से आसान जीत मिली.
    7 min
  • 124: T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड - अतीत, वर्तमान और भविष्य...
    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जिस तरह निर्णायक दौर तक पहुंची, वह उनके जज्बे को दर्शाता है. क्रिकेट का यह सबसे छोटा फार्मेट लोकप्रियता के शिखर पर क्यों है, यह दोनों सेमीफाइनल को देखकर समझा जा सकता है. लीग दौर में दबदबा कायम रखने वाली इंग्लैंड के मुंह से किवीस ने जीत का निवाला खींच लिया. तकरीबन हारी हुई बाजी को नीशम और डेरेल मिचेल जीत में बदल गए. उसी तरह स्टॉयनिस और मैथयू वेड ने पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर दिया. शादाब खान की बेहतरीन गेंदबाजी भी लीग दौर में अविजित रहने वाले पाकिस्तान को फाइनल में नहीं पहुंचा सकी. एक बात साफ है, चाहे दुबई हो या आबूधाबी हर जगह शाम के मैच में चेस करने वाली टीम को लाभ मिला है, क्योंकि लक्ष्य के हिसाब से वह अपनी गति तेज और धीमी कर सकते हैं और शबनम का असर बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम पर भी साफ दिखाई दिया. अब ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड के मुकाबले को लेकर अतीत, वर्तमान और भविष्य... के पहलुओं को जानने के लिए सुनिए, ‘सुनो दिल से’...     

    8 min
  • 123: T20 World Cup 2021: क्‍या स्कॉटलैंड और नामीबिया पर जीत भारत को दिला पाएगी सेमीफाइलन में इंट्री?
     आज शाम भारत का मुकाबला स्कॉटलैंड से होना और इसके बाद आठ नवंबर को नामीबिया से यह टीम भिड़ेगी. इसे मान भी लिया जाए कि ये दोनों मैच भारत जीत जाएगा तो एक पेंच और बाकी रह जाएगा. यह मानते हुए कि आज का मैच न्यूजीलैंड की टीम नामीबिया से जीत जाएगी, लेकिन उसे अगले मैच में अफगानिस्तान से हारना होगा. यानि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की सूरत यही बची है कि भारत दोनों मैच जीते और न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान हरा दे. 
    8 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है