स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 152: SPORTS PODCAST: रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने धरासाई हुई श्रीलंका की टीम, भारत ने ली 1-0 से बढ़त
    सबसे पहले बात मोहाली में खेले जा रहे भारत Vs श्रीलंका क्रिकेट टेस्‍ट सिरीज की. हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी और घातक गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 1-0 की बढ़त. श्रीलंका की हार के बाद आईसीसी वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में भारत की स्थिति हुई मजबूत. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को दी शिकस्‍त. अंत में रणजी ट्राफी 2021-22 के ग्रुप लीग मैचों का समापन से जुड़ी खबर.
    8 min
  • 151: PODCAST: श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्‍ट, मैच के लिए BCCI ने दी एक खास छूट
    मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं और 35वें टेस्‍ट कप्‍तान के रूप में रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट में नियमित कप्तानी करेंगे. इस बीच, नई खबर भारतीय टीम के आयरलैंड का दौरे की है. जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारत में वेन्‍यू चुन लिया गया है. अंत में बात रणजी ट्रॉफी में 2021-22 सत्र के लीग चरण के तीसरे और अंतिम चरण की...
    9 min
  • 150: SPORTS PODCAST: टी-20 सीरीज में श्रेयस के नए रिकॉर्ड के बाद नया इतिहास रचने को तैयार रोहित शर्मा!
    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार चौथी सीरीज जीत है, जिसमें भारत ने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है. वहीं, श्रेयस ने तीन मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. चार मार्च को मोहाली में विराट कोहली खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट मैच. आखिर में, रणजी ट्रॉफी 2021-22 के ग्रुप लीग मैचों का हाल, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक और शानदार उपलब्धि की बात...
    8 min
  • 149: Podcast: भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा T20I मुकाबलों में दर्ज की लगातार 10वीं जीत
    भारत ने लखनऊ में कल रात जिस तरह से श्रीलंका को बड़े फासले से शिकस्त दी, उससे साफ है की वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका के व्हाइट वॉश में भी शायद उसे परेशानी न हो. टी20 मुकाबलों में भारत की यह लगातार दसवीं जीत है. संजय बैनर्जी पॉडकास्ट 'सुनो दिल से' में लेकर आए हैं सप्ताह भर की खेल गतिविधियां. 
    9 min
  • 148: PODCAST: T20I वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर नंबर-1 बनी भारतीय टीम, अब श्रीलंका से सामना
    न्‍यूज 18 हिंदी पॉडकास्‍ट के वीकली स्‍पोर्ट्स बुलेटिन में सबसे पहले बात भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी-20 सिरीज और आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम की पोजीशन की. इसके बाद, बात करेंगे 24 फरवरी में शुरू होने जा रही भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सिरीज और रणजी ट्रॉफी 2021-22 सत्र के तहत खेले गए पहले राउंड के रोमांचक ग्रुप लीग मैचों की. अंत में बात होगी प्रो कबड्डी लीग अब अपने अंतिम चरण की... 
    9 min
  • 147: Suno Dil Se: भारत के दबदबे में खो गई 'पोलार्ड ब्रिगेड' की कैरेबियन झलक, अगले हफ्ते होगा श्रीलंका का टेस्ट
    Podcast Suno Dil Se: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) की जीत का रिदम कायम है. वनडे सीरीज जीतने वाले भारत ने वेस्टइंडीज (India vs West Indies) को पहले टी20 मैच में जिस अंदाज में हराया उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आज होने वाला दूसरा मैच भी भारत के पक्ष में आ सकता है. हालांकि वेस्टइंडीज (West Indies) को क्रिकेट के इस सबसे छोटे फोर्मेट का माहिर माना जाता है लेकिन दौरे पर अब तक कैरेबियन झलक देखने को नहीं मिली. , India vs West Indies, IND vs WI 2nd T20I Match, Team India, Indian Cricket Team, West Indies, West Indies in India 2022, india vs westindies, Rohit Sharma, India Vs West Indies 1st T20I Match, India Vs West Indies highlights, Eden Gardens Kolkata, IPL, IPL Auction, IPL Auction 2022, India vs New Zealand, IND vs NZ ODI Match, Suno Dil Se, Podcast Suno Dil Se, Sports Podcast, News18Podcast, News18Hindi Podcast, Cricket Poscast, सुनो दिल से, पॉडकास्ट सुनो दिल से, संजय बैनर्जी पॉडकास्ट, 

    9 min
  • 146: वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम की निगाहें अब T20 सीरीज पर
    पहले दिन के साथ अंत तक ईशान किशन आईपीएल 2022 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. वे पिछले सीजन में भी मुंबई का ही हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया था. इशान के बाद दीपक चाहर की 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर की 12.25 करोड़ की कीमत लगी. इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन 11.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े. वह दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने.
    9 min
  • 145: Podcast: रंग में लौटी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को दिखाए दिन में तारे
    नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. मैं हूं नवीन श्रीवास्तव.

    बीता सप्ताह क्रिकेट में भारत के लिए स्वर्णिम उपलब्धियों वाला रहा. जहां भारतीय टीम एक हज़ार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने  वाली दुनिया की पहली टीम बनी और इस ऐतिहासिक मुकाबले में कैरेबियन टीम को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई तो वहीं भारत की युवा टीम ने पांचवीं बार अंडर-19 विश्वकप जीतकर इतिहास रचा. 

    8 min
  • 144: Podcast: टीम इंडिया 1000वां वनडे खेलने को तैयार, पर मिडिल ऑर्डर का गड़बड़झाला कर रहा परेशान
    संडे का पहला मैच भारत का 1000वां वनडे होगा और जाहिर है इतिहास बनाने और आगे का रास्ता सुगम करने के लिए इससे बेहतर मौका और कोई नहीं हो सकता. इस सीरीज के साथ ही विराट कोहली की टीम इंडिया अब रोहित शर्मा की टीम इंडिया कहलाने लगेगी. कप्तानी छोड़ने का असर कोहली के खेल पर कैसा पड़ता है इस पर भी निगाहें रहेंगी. वैसे भारतीय ख़ेमे में थोड़ी परेशानी है, क्योंकि शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड और नवदीप सैनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. टी 20 टीम जॉइन करने से पहले अक्षर पटेल भी इसकी चपेट में हैं. इस कारण मयंक अग्रवाल को स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है. 
    9 min
  • 143: Sports Podcast: रोहित शर्मा की वापसी के साथ भारतीय टीम से हुई किसकी छुट्टी
    नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में - राफेल नडाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी, वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए टीम इंडिया की घोषणा, दोनों फार्मेटों में बतौर कप्तान करेंगे रोहित शर्मा वापसी, भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में, बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी को लेकर लिया बड़ा फैसला, दो चरणों में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन और कुछ संक्षिप्त खेल समाचार... 
    8 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है