दिलचस्प यह भी है कि दिग्गजों को पहले ही रुखसती का टिकट मिल चुका है. आईपीएल की तीन सबसे सफल टीमों-मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद एवं पंजाब किंग्स भी इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. वहीं, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स या फिर दिल्ली कैपिटल्स में प्लेऑफ का टिकट किसे मिलता है यह अगले तीन मैचों में तय होगा.