स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 192: Podcast Weekly: कॉमनवेल्थ गेम्स में छाए भारतीय वेटलिफ्टर, जीते सबसे अधिक मेडल
    नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है. भारत ने इन खेलों में अब तक 3 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 6 पदक जीते हैं और सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं. कामनवेल्थ गेम्स 2022 की पदक तालिका में अब भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा है. 
    9 min
  • 191: Podcast: भारत ने वेस्टइंडीज के लिए खड़ा किया एकतरफा जीत की उम्मीदों का पहाड़
    वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भले ही वनडे मे अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन टी-20 मे उसने घरेलू मैदान पर पिछली दोनों सीरीज जीती है. पहले इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हराया और इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की. भारत को हराकर सीरीज जीत की हैट्रिक पूरी करने पर वेस्टइंडीज की निश्चित रूप से निगाहें होंगी. उधर भारत ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जितनी भी सीरीज खेली है, सभी में जीत हासिल की है.
    9 min
  • 190: Podcast Weekly: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
    नमस्कार....न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... शुरुआत विश्‍व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक से. क्रिकेट में बात भारत के नए रिकार्ड की और कैरेबियन टीम के खिलाफ अक्षर पटेल के प्रदर्शन की. आगे बात करेंगे 28 जुलाई से इंग्‍लैंड के बर्मिंघम में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों की. अंत में बात, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय प्रशासक नरिंदर बत्रा के इस्तीफे के बाद उत्‍पन्‍न परिस्थितियों की.
    8 min
  • 189: Podcast: आज रात शुरू होगा टीम इंडिया का कैरेबियन अभियान, वेस्‍टइंडीज के साथ खेले जाएंगे 3 वनडे और 5 टी-20 मैच
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे हम हाजिर हैं- संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. शुरूआत आज रात पोर्ट ऑफ स्‍पेन से शुरू हो रहे टीम इंडिया के कैरेबियन अभियान से. आगे बात करेंगे हाल ही में समाप्त हुए भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की. और अंत में कॉमनवेल्थ गेम्स की.
    9 min
  • 188: Podcast: धवन के नेतृत्व में नए शिखर की ओर टीम इंडिया, 22 जुलाई से शुरू होगा अभियान
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के साथ. आज बात होगी 22 जुलाई से शुरू हो रहे टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे और यूएई में आयोजित हो रहे एशिया कप 2022 की. अंत में बात करेंगे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट जीत की.
    8 min
  • 187: Podcast: विराट कोहली अगर 'आराम' करने की बजाय फॉर्म तलाशते तो बेहतर होता
    न्‍यूज18 हिंदी के स्‍पोर्ट्स स्‍पेशल पॉडकास्‍ट ‘सुनो दिल में’ आज सुनिए लॉर्ड्स के मैदान में इंग्‍लैंड के सामने टीम इंडिया के ‘आत्मसमर्पण’ की कहानी.  आगे सुनिए, मैन्चेस्टर में होने वाले निर्णायक मुकाबले को जीतने के लिए क्‍या होगी टीम इंडिया की नई रणनीति. आखिर में बात, बर्मिंघम में इस महीने होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की. 
    9 min
  • 186: Podcast: नॉटिंघम में शिकस्‍त के बावजूद IND Vs ENG टी-20 सिरीज अपने नाम करने में कामयाब रही टीम इंडिया
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को 2-1 से जीतकर टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्‍जा जमा लिया है. नॉटिंघम में खेले गए तीसरे और इस सीरीज के अंतिम मैच में सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों में 117 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेली. हालांकि, सूर्य कुमार का यह शतक टीम इंडिया को इस मैच में जीत नहीं दिला सका. वहीं, गयाना में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने डबलिन में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड पर 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब खबर विस्‍तार से ...
    7 min
  • 185: Podcast: टीम इंडिया की टी20 में धमाकेदार जीत, पर एजबेस्टन की हार से उबरने में वक्त लगेगा
    नमस्कार, सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों के साथ इस पॉडकास्ट में मैं हूँ संजय बैनर्जी. सुनो दिल से. साउथ एम्पटन में कल देर रात मेजबान पर मिली 50 रन की जीत शानदार तो थी, लेकिन फिलहाल एजबेस्टन की शिकस्त से उबरने में टीम इंडिया को वक्त लगेगा. फिर टी-20 और टेस्ट की अहमियत में फ़र्क तो होता ही है. आईपीएल के हालिया सीजन से हार्दिक पाण्ड्या ने स्वप्निल वापसी की है, ऐसे में ‘पारस’ पाण्ड्या के खिताब से उन्‍हें नवाजा जा सकता है. जहां हाथ रखते हैं सोना हो जाता है, बल्लेबाजी, गेंदबाजी या फिर कप्तानी. 
    9 min
  • 184: Sports Podcast: कप्‍तान जसप्रीत बुमराह आए और छा गए
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव... रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को ऐजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान सौंपी गई और बुमराह बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में ही विश्व क्रिकेट पटल पर सुर्खियों में छा गए. कमाल की बात यह है कि गेंदबाज़ी नहीं, बल्कि विश्व में उनकी बल्लेबाज़ी का डंका बजा है.
    8 min
  • 183: PODCAST: एक साल से भारत और इंग्‍लैंड के बीच अधूरी सीरीज का आज एजबेस्टन में होगा निर्णायक फैसला
    पिछले साल भारतीय टीम ने कोरोना के कारण पांचवां टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था, भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है. रोहित शर्मा दो बार कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टेस्ट नहीं खेलेंगे. ऐसे में माना जा रहा था कि या तो विराट कोहली कप्तान होंगे या फिर ऋषभ पंत, लेकिन घोषणा कर दी जसप्रीत बुमराह के नाम की. यानि भारतीय कप्तानों की फेहरिस्त मे एक और नाम जुड़ चुका है, इतने कम समय मे इतने कप्तान टीम के साथ कभी नही जुड़े.
    10 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है