पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर आईपीएल को भी पैमाने पर कसा जाता रहा है. धोनी के सन्यास के बाद विराट, रोहित, रहाणे और लोकेश राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई, जिसमें आईपीएल में दिखाये गये प्रदर्शन की भी भूमिका रही है. अब हार्दिक ने भी इन सब के साथ अपना नाम जोड़ लिया है. टीम इंडिया के कप्तान के दावेदार के तौर पर उन्हें देखना शायद अभी जल्दी होगी, लेकिन आने वाले वक्त मे इसे इनकार नहाई किया जा सकता.