स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 202: Podcast: पाकिस्तान ने बिगाड़ा भारत का खेल, अब फाइनल की राह आसान नहीं
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत एशिया कप 2022 के साथ.एशिया कप 2022 में सुपर-4 मैचों की शुरूआत हो चुकी है. ग्रुप स्टेज में अपने दोनों मैच जीतने वाली टीम इंडिया को रविवार को दुबई में खेले गए सुपर-4 के दूसरे रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं होगी. सुपर-4 में राउंड रॉबिन के आधार पर भारत को अभी श्रीलंका और  अफगानिस्तान से खेलना है.
    7 min
  • 201: Podcast: एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, पर पाकिस्तान की किस्मत हांगकांग के हवाले
    सप्ताह भर की क्रिकेट सुर्खियों को इस पॉडकास्ट में समेंटे मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप के सुपर फ़ोर की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है, चौथी और आखिरी टीम का फैसला आज रात होगा, जो पाकिस्तान या हांगकांग में से कोई एक होगा. इस बीच कल रात श्रीलंका सुपर फ़ोर में जाने वाली तीसरी टीम बनी, और अपने पहले खिताब की उम्मीद लगाए बांग्लादेश एशिया कप से बाहर निकलने वाली पहली टीम. 
    9 min
  • 200: Podcast: बराबर हुआ पाकिस्‍तान से टीम इंडिया का हिसाब, अब 31 अगस्‍त को होगी हांगकांग से भिड़ंत
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात एशिया कप 2022 की. प्लेयर आफ द मैच हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज़ी के साथ ही भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का हिसाब-किताब भी बराबर कर दिया.
    8 min
  • 199: Podcast: भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका, एक हफ्ते में 3 बार हो सकती है भिड़ंत
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों के साथ आपके इस पॉडकास्ट मे मै हूँ संजय बैनर्जी, नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप पर अब सारी निगाहें जम चुकी हैं. भारत इसका पिछला चैंपियन है, और यही नही भारत ने इसे सबसे ज्यादा 7 बार जीता है. एशिया कप का आगाज भले ही अफगानिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से कल शाम हो रहा हो, पर असली शुरुआत तो इसकी एक दिन बाद होगी. जब भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस बार टीस इस लिए भी ज्यादा है, क्योंकि यही वह जगह थी, जब ठीक एक साल पहले पाकिस्तान ने भारत को विश्व कप के शुरुआती मुकाबले मे दस विकेट से एकतरफा शिकस्त दी थी. 

    9 min
  • 198: Podcast: भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, अब पाकिस्तान से मुकाबले का इंतजार
    जैसे-जैसे 27 अगस्त से यूएई में आयोजित होने वाले एशिया कप 2022 का समय करीब आ रहा है वैस-वैसे डिफेंडिंग चैंपियन भारत और चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई में खेले जाने महामुकाबले को लेकर चर्चा का दौर ज़ोर पकड़ता जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें टीम इंडिया ने 8 मुकाबलों में जीत का परचम लहराया है. पाकिस्तानी टीम पांच मैचों में जीत हासिल कर सकी है. एशिया कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था.
    8 min
  • 197: Podcast: टीम इंडिया के 2 क्रिकेटरों ने बढ़ाई ईशान किशन-ऋतुराज गायकवाड़ के लिए चुनौती
    न्‍यूज 18 हिंदी के क्रिकेट पॉडकास्‍ट ‘सुनो दिल से’ में आज सुनिए –

    जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की जीत के क्‍या हैं मायने?

    अपनी बेंच स्ट्रेंथ से पूरी दुनिया को लोहा मनवाने वाली भारतीय क्रिकेटर्स के सफर में राहुल द्रविड के योगदान की कहानी.

    कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट के शामिल होने के बाद इस खेल को आने वाले वक्त में मिलेगी क्‍या ज्यादा तवज्जोह?

    क्‍या है महिला क्रिकेट को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीसी की एफटीपी योजना?
    10 min
  • 196: Podcast: एशिया कप में 28 अगस्‍त को होगी पाकिस्‍तान और टीम इंडिया की बीच भिड़ंत
    एशिया कप पर सात बार अपना कब्‍जा जमाने वाली टीम इंडिया का मुकाबला 28 अगस्‍त को दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान से होगा. फिलहाल, टीम इंडिया जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज़ का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे में खेला जाएगा. पूर्व विश्व चैंपियन और भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकेंगी.
    9 min
  • 195: PODCAST: अगर थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की होती तो शायद भारतीय महिला टीम के पास भी होता गोल्‍ड!
    महिला क्रिकेट के फाइनल में जीत के मुहाने पर खड़ी भारतीय टीम महज नौ रनों के अंतर से हार गई. बावजूद इसके, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में पहली बार शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम सबका दिल जीतने में कामयाब रही. रजत पदक से संतोष करने वाली भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार ने अगर थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की होती तो शायद भारत के पास भी गोल्ड आ सकता था. उधर, भारत के पुरुष क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज का सफल दौरा समाप्त कर लिया है. भारत ने तीन वनडे की सीरीज 3-0 और पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीती है. वहीं, बीसीसीआई ने इस महीने के अंत में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली और लोकेश राहुल- दोनों की वापसी हुई है जबकि रोहित शर्मा कप्तान बने रहेंगे. साथ ही, भारतीय टीम जल्‍द ही अपने जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना होने वाली है.
    9 min
  • 194: Podcast: सिंधु, साक्षी, निकहत, नीतू... बर्मिंघम गेम्स में सबने रचा इतिहास, अब विक्टोरिया का इंतजार
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. पिछले लगभग दो सप्ताह से खेल प्रेमियों की निगाहें बर्मिंघम कॉमनवेल्‍थ गेम्स पर टिकी रहीं. सोमवार को एलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग समारोह के साथ ही ग्यारह दिनों तक चले अब तक के सबसे बड़े रोमांचक कॉमनवेल्‍थ गेम्स का समापन हुआ, जिसमें 72 देशों के 5000 से भी अधिक खिलाड़ियों ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में राष्ट्रमंडल ध्वज को ऑस्ट्रेलिया को सौंप दिया गया. अब 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे.
    9 min
  • 193: Podcast: कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का पहला गोल्ड करीब, फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम रच सकती है इतिहास
    ‘सुनो दिल से’ में आज सबसे पहले बात करेंगे टी-20 सीरीज में भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच चल रही आंख मिचौली की. आगे बात होगी, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स खेलने गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन और सेमीफाइनल मैच में उम्‍मीदों की और अंत में बात होगी श्रीलंका से यूएई शिफ्ट हुए एशिया कप की.
    9 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है