स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 222: T20 World Cup: इंग्लैंड ने वो कारनामा किया, जो क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका
    T20 World Cup Podcast: इंग्लैंड ने दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है. इंग्लैंड अब विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसके पास वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों के खिताब हैं. 
    7 min
  • 221: T20WC Podcast: भारतीय टीम की हार से उठे चयन पर सवाल, क्या कोई लेगा जिम्मेदारी?
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारतीय गेंदबाजों पर इस तरह भारी पड़ेंगे, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने उस भारतीय टीम को दस विकेट से शिकस्त दी, जिसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. कहां तो भारतीय क्रिकेट प्रेमी रविवार को खेले जाने वाले फाइनल पर नजरें जमाए थे, और कहाँ उन्हे बड़े बेआबरू होकर बाहर निकलना पड़ा. 
    9 min
  • 220: IND vs ENG: ओपनर फेल, बॉलर नाकाम, युजवेंद्र बैठे रहे बेंच पर... भारत की हार के 5 कारण
    India vs England Podcast: भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. आखिर इंग्लैंड से मिली इस हार की क्या वजह रही. क्या भारतीय टीम पावरप्ले में धीमी बैटिंग करती है. क्या भारतीय तेज गेंदबाज पावरप्ले में विकेट नहीं ले पा रहे हैं. 
    7 min
  • 219: T20 World Cup: अभी तक एक भी टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं
    टी-20 विश्व कप में ग्रुप चरण के मुकाबले खत्म होने के नजदीक हैं लेकिन अभी तक एक भी टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का नहीं हुआ है. भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप से मजबूत दावेदार जरूर हैं, पर तय नहीं है कि वे अंतिम चार में पहुंच ही जाएंगे. पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी अब तक हार नहीं मानी है. दूसरी ओर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड एक ही नाव पर सवार दिखते हैं. सेमीफाइनल में इनमें से कोई भी दाखिल हो सकता है और किसी का भी टिकट कट सकता है. सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पोडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से-
    9 min
  • 218: Podcast T20WC: भारत की हार से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, पाकिस्तान भी रेस में
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सुपर 12 में रोमांचक मैचों के साथ ही उलटफेर का दौर जारी है.  शुरूआती दोनों मैचों में पाकिस्तान और फिर नीदलैंड्स पर जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को रविवार को खेले गए सुपर-12 के महत्वपूर्ण और बड़े मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 

    8 min
  • 217: Podcast: ड्रीम फार्म में वापस लौटे कोहली, पाक को धूल चटा की 'विराट' वापसी
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पोडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. विश्व कप क्वालीफायर्स मे नामीबिया के हाथों श्रीलंका की हार ने इस विश्व कप के अनिश्चित होने का संकेत दे दिया था. लेकिन अनिश्चितता इतनी ज्यादा होगी इस बात का किसी को अंदाज न था. पाकिस्तान को कल जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर पराजित किया, इससे पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड को शिकस्त दी. एक हार ने ग्रुप ऑफ डेथ मे इंग्लैंड को बुरी तरह फंसा दिया है, अब उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दोनों को हराना होगा, और यह काम आसान नहीं हो सकता. उधर, ज़िम्बाबवे और दक्षिण अफ्रीका तथा न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान ने बारिश की वजह से अंक बांट लिए. 

    9 min
  • 215: T20 World Cup: पाकिस्तान की गेंदबाजी शबाब पर, रोहित ब्रिगेड को मिलेगी कड़ी चुनौती
    न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स में आपका स्वागत है. टी20 विश्व कप में शनिवार से सुपर 12 की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो विश्व कप की असली शुरुआत कल होने वाली है, जब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. दोनों को कई हिसाब बराबर करने है, पाकिस्तान पिछली दफा भारत को एकतरफा हरा चुका है, विश्व कप के इतिहास मे यह पहला मौका था, जब उसे भारत पर जीत मिली हो. उधर भारत को न सिर्फ पाकिस्तान से हिसाब चुकता करना है बल्कि उसे पिछले 15 साल से टी-20 विश्व कप का खिताब भी नसीब नहीं हुआ. 
    9 min
  • 214: Podcast: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जारी की चेतावनी, शमी ने दूर की बुमराह की कमी
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. टी20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है. क्वालीफायर मैचों की शुरूआत जिस तरह से उलटफेर के साथ हुई है, उससे यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि इस विश्वकप में रोमांच किस तरह बरसने वाला है. टीम इंडिया भी वॉर्मअप मैचों के ज़रिए अन्य टीमों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयार है. 
    7 min
  • 213: भारत की बेंच स्ट्रेंथ सबसे मजबूत, फिर क्यों नहीं मिल रहा बुमराह का विकल्प
    T20 world Cup 2022:  पूरी दुनिया यही मानती है कि भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है. एक जगह के लिए कई खिलाड़ी चुनौती देते हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह का मामला बिलकुल उलट है. घायल बुमराह के विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह कौन लेगा? इसी उलझन में टीम इंडिया ने एक पखवाड़ा बिता दिया है.
    10 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है