स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 212: T20 वर्ल्ड कप: बुमराह के बाद दीपक भी चोटिल, अब तो सताने लगी पेस अटैक की चिंता
    भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर खेल रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में एक टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है. वहीं शिखर धवन की अगुवाई में दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका क खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है.  
    8 min
  • 211: T20 वर्ल्ड कप सिर पर, तब भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को क्यों दिया जा रहा आराम?
     विश्व कप के लिए गुरु राहुल द्रविड़ की रहनुमाई मे लंबे समय से प्रयोगों का सिलसिला जारी है, लेकिन हकीकत यह है कि सिर्फ जसप्रीत बुमराह की विश्व कप में गैरमौजूदगी से समूचा भारतीय क्रिकेट जगत परेशान है. बुमराह पिछले कई महीनों से फिट न होने की वजह से वैसे भी टीम में नहीं थे. उस पर प्रयोगों का सिलसिला यह कि उनकी जगह किसे मिलेगी, अभी यह तय नही है.
    8 min
  • 210: Podcast: सूर्या की धमाकेदार फिफ्टी, सचिन की 'इंडिया लीजेंड्स' फिर चैंपियन, मीराबाई और भवानी को गोल्ड
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज़ में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी है. तिरुवनंतपुरम में पहला मैच 8 विकेट से जीतने वाली भारतीय टीम ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर सीरीज अपने नाम कर ली. 

    8 min
  • 209: Podcast: मिशन ऑस्ट्रेलिया की राह में भारतीय टीम 2 कदम आगे जाती है तो 3 कदम पीछे
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. मिशन ऑस्ट्रेलिया की राह में भारतीय टीम दो कदम आगे जाती है तो तीन कदम पीछे. ऑस्ट्रेलिया की तेज और ठोस पिचों मे इस बार उम्मीद है की सही मायने के तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा. सही मायने का मतलब ऐसे गेंदबाज जो 140 या उससे ज्यादा गति से सही लंबाई और दिशा में गेंद डाल सकें. ऐसे में ऐन वक्त पर मिशन विश्व कप की राह में जसप्रीत बुमराह की चोट भारतीय क्रिकेट के चाहने वालों को निराश कर गई है. एशिया कप में एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला था, वह यह कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की जहां 70 प्रतिशत गेंद 140 या उससे ज्यादा गति की थीं, वहीं भारत का प्रतिशत 15 से 20 के बीच रहा, उस पर विश्व कप मे बुमराह की गैर मौजूदगी गरीबी मे आटा गीला होने वाली कहावत को चरितार्थ कर गया है.
    9 min
  • 208: Podcast: आस्‍ट्रेलिया फतह, अब दक्षिण अफ्रीका की बारी, पाकिस्‍तान भी टीम इंडिया के निशाने पर
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज़ की. भारतीय टीम ने रविवार को हैदराबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशन मैच में कंगारूओं पर 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज हराने में सफल हो सकी है. भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी. टी20 विश्वकप को देखते हुए ये जीत टीम इंडिया के लिए और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास ज़रूर बढ़ेगा. सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में 4 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने नागपुर में दूसरा मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था. 
    8 min
  • 207: Podcast: भारत के ‘मिशन वर्ल्ड कप' को झटका, टीम सिलेक्शन पर भी सवाल
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. पिछली सात सीरीज भारत हारा नहीं है. लेकिन 209 का रिकॉर्ड लक्ष्य देने के बावजूद भारत को मोहाली में हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में आज नागपुर में खेला जाने वाला दूसरा टी-20 बेहद अहम होगा. एक और हार एशिया कप के बाद और विश्व कप से पहले फिर भारत को हिला कर रख देगी. हालांकि, बारिश अगर आज नागपुर में खलनायक बन कर खड़ी हो जाए तो हैरत न होगी. 
    9 min
  • 206: IND vs AUS: भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, पर नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. ऑस्ट्रेलिया में अगले माह 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए इसमें भाग लेने वाली सभी टीमें इन दिनों तैयारी में जी-जान से जुटी हुई हैं. भारत अपना पहला मुकाबला रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा. दोनों टीमें ग्रुप 2 में  हैं. भारत को पाकिस्तान के अलावा दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ ही दो अन्य टीमों से भी खेलना होगा, इसका पता ग्रुप स्टेज के मैच होने के बाद चलेगा. मुख्य मुकाबलों से पहले टीम इंडिया दो अभ्यास मैच भी खेलेगी.
    7 min
  • 205: टी20 वर्ल्‍डकप से पहले टीम इंडिया के सामने होगी आस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पर विजय की चुनौती!
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे मैं हाजिर हूँ, इस पोडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप में घनघोर निराशा के बाद भारत अब टी-20 वर्ल्ड कप की अंतिम तैयारी में जुटा है. इसी सिलसिले में टीम इंडिया को अपने ही मैदान पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ खेलना है. मंगलवार को ही मोहली में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला खेलेगी. एशिया कप में निराश करने के बावजूद आस्ट्रेलिया या कोई भी और दल विश्व कप में भारत को हल्के में नहीं ले सकता. हालांकि, विश्व कप में दोनों टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं, फिर भी यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें किस तरह की रणनीति अपनाती हैं. दोनों ने अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीमें घोषित कर दी हैं और संयोग से भारत में खेलने वाली दोनों टीमें हल्के परिवर्तनों के अलावा लगभग वही हैं.
    9 min
  • 204: Podcast: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को देनी होगी ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के सामने ‘अग्निपरीक्षा’
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.
    श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. रविवार को दुबई के इंटरनेशन स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप पर क़ब्ज़ा किया. श्रीलंका ने इससे पहले 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप जीता था. टूर्नामेंट में बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का का पुरस्कार दिया गया. हसरंगा ने एशिया कप 2022 में 6 मैचों में 9 विकेट झटके तो उन्होंने 66 रन भी बनाए. फाइनल मैच में हसरंगा ने बेहतरीन दोहरा प्रदर्शन किया, पहले तो उन्होंने 21 गेंदों में 36 रनों की अहम पारी खेली और फिर फिरकी गेंदों के साथ अपना जलवा दिखाते हुए 3 बल्लेबाज़ों को पैवेलियन की राह दिखाई.
    8 min
  • 203: Podcast: जडेजा के बाहर होने से गड़बड़ाया टीम इंडिया का संतुलन
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेंटे इस पॉडकास्ट में मैं हूँ संजय बैनर्जी, नमस्कार- सुनो दिल से. एशिया कप से कल रात भारत की विदाई का मुकाबला महज औपचारिकता था, एशिया कप में भारत डेड रबर में अफगानिस्तान से खेलेगा, इसकी कल्पना किसी ने भी टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं की थी. इस मैच में विराट कोहली का अरसे से चला आ रहा शतक का सूखा समाप्त हो गया और 1020 दिन के बाद उनके बल्ले ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक देखा. यह भी साफ़ हो गया कि जब टीम के पास पाने को कुछ नहीं होता, तो प्रदर्शन बेहतर होता है. 

    9 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है