स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 232: Sports Podcast: अर्जेंटीना ने तोड़ा फ्रांस का सपना, मेसी अब 'सबसे बड़े खिलाड़ी'
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022 से. कांटे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से रोमांचक जीत दर्ज कर 36 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ ही जहां डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया तो वहीं अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप पर क़ब्ज़ा करके अपने हीरो लियोनेल मेसी को वह खिताब दिलवा दिया, जिसका उसे  पिछले 5 वर्ल्ड कप से इंतज़ार था. 
    7 min
  • 231: WTC: भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं
    Podcast: टीम इंडिया अभी बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे 4 मैचों की टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं दूसरी ओर युवा खिलाड़ी ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर खुद को खास लिस्ट में शामिल कर लिया है. 
    9 min
  • 230: Sports Podcast: सबसे तेज दोहरा शतक जड़ ईशान ने तोड़ा वेस्टइंडीज के किस धुरंधर बल्लेबाज का रिकॉर्ड?
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात करते हैं वनडे इंटरनेशन मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचने वाले बांए हाथ के धुआंधार बल्लेबाज़ ईशान किशन की रिकॉर्ड तोड़ पारी के बारे में. ईशान किशन ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वो करिश्मा कर दिखाया, जो आज तक किसी भी बल्लेबाज़ ने किया था. ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को खेले गए तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न सिर्फ अपना पहला दोहरा शतक बनाया, बल्कि ओडीआई इतिहास का अब तक सबसे तेज़ दोहरा शतक ठोंककर पूरे विश्व क्रिकेट जगत को अचंभित कर दिया. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. - double century odi ishan kishan india vs bangladesh world record fifa world cup 2022 england pakistan
    8 min
  • 229: Cricket Podcast: बांग्लादेश से हार का पोस्टमार्टम जरूरी, BCCI को तलाशने होंगे नए रास्ते
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. पिछले सात सालों में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जो दो वनडे सीरीज खेली है, दोनों ही मेजबान देश के हक में गई है. जाहिर है 2023 वनडे विश्व कप के लिए अब जागने का समय है. हार के पोस्टमार्टम के लिए बीसीसीआई ने टूर के बाद कोर ग्रुप की बैठक करने और लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह तलाशने का फैसला किया है. इसमें बीसीसीआई के ऑफिस बीयरर्स के अलावा कोच राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, विराट कोहली और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा भी होंगे. मीरपुर में भारत ने तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच एक विकेट से और दूसरा मैच पांच रन से गंवा दिया. अब इस सीरीज में कुछ बचा नहीं है. कभी भारत और बांग्लादेश का मुकाबला शेर और मेमने का माना जाता था, अब मामला उल्टा है.
    9 min
  • 228: SPORTS PODCAST: क्‍या मेसी पूरा माइलस्‍टोन पूरा करेगा अर्जेंटीना का सपना, फ्रांस ब्राजील... खड़े हैं राह में
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. सबसे पहले बात फीफा वर्ल्ड कप 2022 की. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के अलावा इंग्लैंड, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. रविवार को खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया. विजेता फ्रांस की ओर से दो गोल किलियान एमबापे ने और एक गोल ओलिवर गिरोड के किया. फ्रांस के लिए पहला गोल फॉरवर्ड ओलिवर गिरोड ने खेल के 44वें मिनट में किया. पोलैंड के लिए एक मात्र गोल स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने पेनल्टी पर किया. इस मुकाबले में 36 वर्षीय गिरोड के 117 मैचों में 52 गोल हो गए. इसी के साथ गिरोड फ्रांस के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए. उन्होंने थिएरी ऑनरी के 123 मैचों में 51 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा. उधर, फ्रांस के गोलकीपर हुगो लौरिस टीम के लिए रिकॉर्ड 142वां मैच खेलकर सबसे अधिक मैच खेलने के मामले में लिलियन थुरम की बराबरी कर ली. इस मैच में ही एमबापे 24 साल से कम उम्र में विश्व कप में आठ गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. वे पेले के 24 साल पूरे होने से पहले किए रिकॉर्ड सात गोल से आगे निकल गए. पोलैंड की टीम 36 साल में पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंची थी.
    9 min
  • 227: CRICKET PODCAST: आगामी विश्‍वकप को लेकर IND Vs NZ वन-डे सिरीज के नतीजों ने किया टीम इंडिया को आगाह
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्ट में, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर एक बार फिर से भारत को अगले विश्वकप से पहले आगाह किया है. यह सही है कि बारिश के कारण सीरीज बेमजा रही और तीन मैचों की सीरीज मेजबान ने 1-0 की बढ़त से जीत ली, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है उससे भारतीय क्रिकेट के चाहने वालों की हौसला अफ़साई नही होती. खिलाड़ियों का टीम में चयन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार उथल-पुथल बताता है कि भारत का नजरिया अगले विश्वकप को लेकर अभी साफ नही है.
    9 min
  • 226: Podcast: 1 ओवर में 7 छक्के जड़ ऋतुराज ने तोड़ा सर गैरी सोबर्स जैसे सात दिग्‍गज क्रिकेटरों का रिकार्ड!
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में रोमांचक मैचों के साथ ही उलटफेर का दौर जारी है. टूर्नामेंट में पुर्तगाल की टीम पूरी लय में  है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही कमाल न दिखा सके हों, लेकिन उनकी टीम ने ग्रुप-एच के मैच में उरुग्वे  को 2-0 से शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. विजेता टीम पुर्तगाल के लिए दोनों ही गोल ब्रूनो फर्नाडीस ने किए.
    8 min
  • 225: Suno Dil Se: बड़े टूर्नामेंट में दबाव में क्यों चटक जाती है टीम इंडिया
    टी20 विश्व कप खत्म हुए अभी दस-बारह दिन ही हुए हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज भी समाप्त हो चुकी है. इसके साथ ही फिर साबित हो गया है कि टीम इंडिया बाईलेट्रल सीरीज में तो बढ़िया खेलती है, , लेकिन बड़े टूर्नामेंट में यही टीम दबाव मे चटक जाती है.
    9 min
  • 224: Podcast: सूर्या की तेज से झुलसा न्यूजीलैंड, फीफा वर्ल्ड कप में भी मेजबान के सितारे गर्दिश में
    नमस्कार... न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव.  भारत ने दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से करारी शिकस्त देकर तीन टी20 आई मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.  पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. माउंट मॉन्‍गानुई में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशन मैच में सूर्यकुमार यादव की नाबाद ताबड़तोड़ शतकीय पारी और फिर भारतीय गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया. 

    8 min
  • 223: Cricket Podcast: पहली बार विदेशी सरजमीं पर बिना टॉस रद्द हुआ भारत का टी-20 क्रिकेट इंटरनेशनल मैच और फिर...
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे मैं हाजिर हूँ, इस पॉडकास्‍ट मे, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. टी 20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अगले विश्वकप की तैयारियों में जुटी है. हालांकि, इसी सिलसिले में कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इससे तीन मैचों की बीबीसीरीज और छोटी हो गई. ऐसा पहली बार हुआ जब बिना टॉस बारिश की वजह से विदेशी सरजमीं पर भारत का कोई टी-20 इंटेरनेशनल रद्द हुआ है. कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए यह सीरीज उनके भविष्य में कप्तान बनने की संभावनाओं को पंख लगा सकती है, इसके अलावा कई युवाओं को भारतीय टीम मे आने का मौका भी दे सकती है. ऐसे में बचे हुए दोनों मैच अब बेहद अहम होने वाले हैं.
    9 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है