स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 252: Podcast: श्रीलंका पर न्‍यूजीलैंड की जीत ने पटली बाजी, WTC फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, लंदन में होगा मुकाबला
    क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूज़ीलैंड की श्रीलंका पर रोमांचक जीत के साथ ही भारतीय टीम का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टिकट पक्का हो गया. फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 7 से 11 जून तक लंदन के ‘दी ओवल‘ में होगा. वहीं, अहमदाबाद टेस्ट बिना हार-जीत के फ़ैसले के समाप्त हो गया. भारत ने चार मैचों टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत कर लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.
    8 min
  • 251: Podcast: WTC में ऑस्‍ट्रेलिया की जगह पक्‍की, हार ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, जीतना होगा अहमदाबाद टेस्‍ट
    इंदौर टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया से मिली करारी शिकस्‍त के बाद भारत का वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में पहुंचना एक बार फिर मुश्किल हो गया है. टीम इंडिया को फाइनल में जगह पक्‍की करने के लिए अहमदाबाद टेस्‍ट में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, पहली बार बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला प्रीमियर लीग का आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में रंगारंग उद्धाटन समारोह के साथ हो गया है. उधर, ईरानी कप पर ‘रेस्ट ऑफ इंडिया‘ की टीम ने लगातार दूसरी बार क़ब्जा कर लिया है. खेल जगत से जुड़ी अन्‍य रोचक जानकारियों के लिए आगे सुने न्‍यूज़ 18 हिन्दी पाॅडकास्ट का साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन…
    8 min
  • 250: Podcast: इंदौर टेस्‍ट में 9 विकेट से जीता ऑस्‍ट्रेलिया, टीम इंडिया का पलड़ा फिर भी भारी, बेमजा हुई सीरीज
    क्‍या सीरीज में पहली बार टॉस जीतने के बावजूद अपनी ही पिच का मिजाज पढ़ नहीं सके रोहित शर्मा? टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्‍ट मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. क्‍या अहमदाबाद में बदलेगा हवा का रुख या जारी रहेगी स्पिनर्स की मौज और बल्‍लेबाजों का संघर्ष? आईपीएल की तर्ज पर शुरू होगा वीमेंस प्रीमियर लीग और महिला टी20 विश्‍वकप के सेमीफाइनल में हार के बाद क्‍या करेंगी भारतीय महिला क्रिकेटर? सुनने के लिए आगे सुनिए सप्‍ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे आज का पॉडकास्ट ... 
    9 min
  • 249: Podcast: 31/3 से देश के 12 शहरों में IPL की धूम, AUS की बादशाहत को नई चुनौती, टेस्‍ट सीरीज फिर हुई IND के नाम
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. भारतीय क्रिकेट इन दिनों आस्ट्रेलिया की बादशाहत को लगातार चुनौती देता दिखाई दे रहा है. पुरुषों ने पहले दोनों टेस्ट जीतकर लगातार चौथी बार सीरीज अपने नाम की. हालांकि, भारतीय महिलाएं कल रात एक कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारकर विश्व कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई. 
    10 min
  • 248: रोहित ब्रिगेड ऑस्ट्रेलिया को 100 बार हराने वाली पहली एशियन टीम, अब WTC Title पर निगाहें
    दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए भारत को 115 रनों का मामूली लक्ष्य मिला, जो उसने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. अपना 100वां टेस्ट रहे चेतेश्वर पुजारा 31 रन और केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद लौटे.
    8 min
  • 247: Podcast: IND Vs AUS सीरीज में 3-1 की जीत टीम इंडिया को दिलाएगी डब्लूटीसी के फाइनल तक जाने का टिकट
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं  हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. दिल्ली में आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से कंगारुओं पर भारतीय स्पिनर्स का खौफ़ होगा. ढाई दिन मे खत्म हुए पहले टेस्ट में मिली शिकस्त उन्हें लंबे समय तक जहनी तौर पर परेशान करेगी. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा ही जिताऊ ट्रैक रहा है. पिछले 35 साल में भारत ने यहां खेले गए 12 में से 10 टेस्ट जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया को भी यहाँ हार से दो चार होना पड़ा है. 
    9 min
  • 246: Podcast: भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह हुई आसान, अब करना होगा बस यह काम
    नमस्कार… न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं नागपुर टेस्ट में कुंगारूओं पर भारत की शानदार जीत से. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मैच के तीसरे ही दिन पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त देकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की डगर थोड़ी आसान हो गई है. अगर भारत सीरीज के शेष तीन मैचों में से दो भी जीत जाता है तो वह आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं अगर एक मैच ही जीत सका तो टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा.
    9 min
  • 245: Podcast: भारतीय विकेट्स पर विदेशी टीमें और स्पिन गेंदबाजी का हौवा
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. भारतीय विकेट्स पर विदेशी टीमें और स्पिन गेंदबाजी का हौवा, यह कहानी नई नहीं है. स्पिनर्स का खौफ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भी साफ दिखा और नागपुर में कल से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले ही दिन मेहमान टीम पहली पारी में केवल 177 रन पर सिमट गई, इसमें से आठ विकेट स्पिनर्स के हिस्से आए. 
    9 min
  • 244: Podcast: भारत में सिर्फ एक बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता है ऑस्ट्रेलिया, रोहित की टीम इंडिया पर रहेगा जीतने का दबाव
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. यूं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एक अलग ही प्रतिष्ठा है, लेकिन इस बार ट्रॉफी के टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी संबंधित होने से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस रोमांचक सीरीज़ पर लगी रहेंगी. 
    7 min
  • 243: Podcast: गिल ने जड़ा तूफानी शतक, T20 सीरीज में रचा नया इतिहास, वर्ल्‍ड कप को लेकर जगी नई उम्‍मीदें
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मैं हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. अमदाबाद में वह दिन शुभमन गिल का था. गिल ने लगभग एक लाख दर्शकों की मौजूदगी में तूफ़ानी शतक जड़कर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दिला दी, और एक नया इतिहास भी रच दिया. इसमें कप्तान हार्दिक पंड्या भी हमेशा की तरह फ्रन्ट से लीड करते दिखाई दिए, न केवल चार विकेट झटके, बल्कि 30 रन की पारी भी खेली. 
    9 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है