स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 242: Podcast: टीम इंडिया के लिए क्यों मुश्किल हो गया 100 रन बनाना, लखनऊ में ऐसा क्या हुआ?
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. खेलों के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कई महत्वपूर्ण खेल गतिविधियों के साथ ही क्रिकेट  में भारत की शानदार उपलब्धियों के कारण सुर्खि़यों में रहा. जहां भारत की बेटियों ने इतिहास रचते हुए अंडर-19 विश्वकप अपने नाम कर सारी दुनिया में जीत का परचम लहराकर भारत को गौरवान्वित किया, तो वहीं भारत की सीनियर पुरूष टीम न्यूज़ीलैंड से दूसरा टी20 आई रोमांचक मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी कर ली. इसके अलावा, रविवार को ही खेले गए हाॅकी विश्व कप  के फाइनल मैच और ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरूष एकल के खिताबी मुकाबले पर भी खेले प्रेमियों की निगाहें लगातार टिकी रहीं. 
    8 min
  • 241: Podcast: कुलदीप-चहल को लेकर दुविधा में टीम इंडिया, कप्तान पंड्या की परेशानी बढ़नी तय
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. वनडे सीरीज मे एकतरफा जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के साथ रांची में आज से तीन मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. भारत ने रांची में खेले गए तीनों टी20 मैच जीते हैं, जिसमें न्यूजीलैंड पर एक जीत भी शामिल है. रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं होंगे और लगातार तीसरी सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम की कमान संभालेंगे. 
    9 min
  • 240: Podcast: भारत के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी का फॉर्म में लौटना
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरुआत करते हैं भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ. भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आसानी से 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है. 
    7 min
  • 239: Podcast: शुभमन गिल का भरोसा, मोहम्मद सिराज का खौफ, विराट कोहली की फॉर्म... और क्या चाहिए
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. यह वनडे क्रिकेट का रोमांच ही तो है, जब साढ़े 3 सौ के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम, महज 131 पर छह विकेट गंवाने के बावजूद विपक्षी टीम को जीतने के लिए आखिर तक संघर्ष पर मजबूर कर देती है. हैदराबाद के पहले वनडे में जिस तरह भारत के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 337 का सफर तय कर लिया, वह सचमुच चौंकाने वाला था. भारत को 12 रन से जीत मिली, लेकिन सीरीज मेहमान की हार के बावजूद जीवंत हो उठी. श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजों ने उम्मीदें रोशन की तो गेंदबाजों ने भी खुद को बौना साबित नहीं होने दिया. 
    9 min
  • 238: Podcast: भारत का हर ओर दबदबा, क्रिकेट में क्लीन स्वीप, हॉकी वर्ल्ड कप में धमाकेदार आगाज़
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करके नया इतिहास रच दिया.  सीरीज़ के तीसरे वनडे में  भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के विशाल अंतर से  करारी शिकस्त देकर इस फॉर्मेट में न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की, बल्कि श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप  करने में भी सफलता प्राप्त की. 
    8 min
  • 237: Podcast: हमारे खिलाफ हमारा ही हथियार आजमाने को तैयार आस्‍ट्रेलिया, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. श्रीलंका के खिलाफ भारत ने लगातार दूसरा वनडे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. सीरीज जीत से भारत ने इस साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने अभियान को मजबूती दी है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर यह जीत शायद टीम इंडिया की मजबूती को सही मायने मे आयना नहीं दिखाती. 



    9 min
  • 236: Podcast: डोप टेस्ट में फेल हुईं गोल्‍ड मेडलिस्‍ट संजीता, नाडा ने अस्थायी रूप से किया निलंबित
    नमस्कार, न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. भारत ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 91 रनों से करारी शिकस्त देकर 3 मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने मात्र 51 गेंदों में 112 रनों की नाबाद धुआंधार शतकीय पारी खेली. 
    7 min
  • 235: Podcast: हार्दिक की टीम इंडिया की जीत-हार में छिपे सबक, काम आएंगे वर्ल्‍ड कप में
    सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले दो मुकाबलो से कई सबक लिए जा सकते हैं, बशर्ते टीम इंडिया की सचमुच बेहतर करने की ख्वाहिश बची हो. कल रात पुणे मे दूसरे टी-20 मे 16 रन से हराकर श्रीलंका ने सीरीज मे बराबरी कर ली. पिछले सात वर्षों मे श्रीलंका की टी-20 मे भारत मे यह पहली जीत है, और हार्दिक पंड्या की अगुवाई मे पहली हार. अपने ही घर मे मेहमान टीम ने टीम इंडिया को उसका असली वज़न दिखा दिया है. 
    9 min
  • 234: Podcast: बांग्‍लादेश को छठीं बार टीम इंडिया ने किया क्‍लीन स्‍वीप, IPL में लगी 18 करोड़ की सबसे महंगी बोली
    नमस्कार,  न्यूज़18 हिन्दी पाॅडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन के साथ हाज़िर है नवीन श्रीवास्तव. शुरूआत करते हैं भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ के साथ. रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच आठवें विकेट के लिए रिकाॅर्ड 71 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-0 से जीतकर क्लीन स्वीप करने में सफलता हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने बांग्लादेश का बांग्लादेश में चौथी बार क्लीन स्वीप किया. कुल मिलाकर भारत ने छठीं बार बांग्लादेश का क्लीन स्वीप किया है.
    8 min
  • 233: Podcast: कुलदीव यादव दूसरे टेस्ट से क्यों हैं बाहर, इसका जवाब शायद ही मिले
    Podcast: टीम इंडिया (Team India) अभी बांग्लादेश के दौरे पर है. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले आगे है, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में बने रहने के लिए उसे दूसरा टेस्ट भी जीतना होगा. दूसरे मैच के लिए तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को क्यों बाहर किया, यह समझ से परे है.
    9 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है