स्पोर्ट्स बुलेटिन

स्पोर्ट्स बुलेटिन

By स्पोर्ट्स टीमSportsCricket
Download on the App Store

स्पोर्ट्स बुलेटिन episodes

  • 162: PODCAST: आईपीएल में जीत की हैट्रिक से चूके केकेआर, रन रेट बिगाड़ सकता है कई टीमों का खेल
    अब तक के प्रदर्शन से कुछ खिलाड़ी तेजी से भारतीय क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ते दिखाई दे रहे हैं. इनमें से अधिकतर की उम्र 22 साल या उससे नीचे है, यानी उनकी क्रिकेट की अभी शुरुआत ही हुई है, और इन्हे लंबा सफर तय करना है. मुंबई इंडियंस भले ही अपने पांचों मैचों में हार गई हो, लेकिन इस टीम के तिलक वर्मा ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है.
    8 min
  • 161: PODCAST: बल्लेबाजी छोड़कर पैवेलियन क्‍यों लौट गए अश्विन, कौन है आईपीएल में रिटायर आउट होने वाला पहला खिलाड़ी
    लखनऊ सुपर जाइंट्स पर रोमांचक जीत दर्ज कर राजस्थान रॉयल्‍स ने अंकतालिका में हासिल किया शीर्ष स्थान. डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल में अभी भी है पहली जीत का इंतज़ार. आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे कुलदीप सेन अपनी तेज़ी व विविधतापूर्ण  गेंदबाज़ी से हर किसी को प्रभावित किया. बल्लेबाजी के दौरान अचानक मैदान छोड़कर क्‍यों पैवेलियन लौट गए आर अश्विन. कौन है आईपीएल के इतिहास में रिटायर आउट होने वाला पहला खिलाड़ी. वॉर्नर बने आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पांचवें और पहले विदेशी खिलाड़ी.
    8 min
  • 160: PODCAST: आईपीएल में ‘कारनामों’ के बीच हाथ मलते ‘दिग्‍गज’
    आईपीएल में मुंबई और चेन्‍नई का अब तक नहीं खुला खाता. कप्तानी संभालने के बाद टीम इंडिया को लगातार जीत दिलाने वाले रोहित का मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने का इंतजार बढ़ता जा रहा है. वहीं, सबके चहेते, एमएस धोनी इस बार कप्तानी छोड़ने के बाद बल्लेबाजी का भरपूर मज़ा ले रहे हैं. पहले मैच में अर्धशतक, दूसरे मे सिर्फ 6 गेंदों पर 16 और तीसरे मे 23 रन की पारी धोनी ने अब तक खेली है. भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में सीके नायुडू ट्रॉफी अंडर 25 टूनामेंट का तीसरा राउंड आज समाप्त हो रहा है. ग्रुप मैचों की समाप्ति के बाद अब नॉक आउट मुकाबले होंगे. - ipl score mumbai indians chennai super kings rohit sharma kohli dhoni hardik pandya nodakm
    9 min
  • 159: PODCAST: ICC महिला वर्ल्‍ड कप पर आस्‍ट्रेलिया का हुआ कब्‍जा, चेन्नई सुपर किंग्स को क्‍यों रास नहीं आ रहा IPL
    आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त. वहीं, आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्‍नई को एक बार फिर करना पड़ा हार का सामना. हैमिल्टन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला गया सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे इंटरनेशनल रोस टेलर का आखिरी इंटरनेशनल मैच. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया. अंत में खबर फुटबॉल विश्व कप 2022 के लिए ड्रॉ के घोषणा की...
    8 min
  • 158: PODCAST: परवान चढ़ते क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में किसके हाथ लगी बाजी और कौन हुआ निराश
    ... इस बार धोनी ने पहले ही मैच मे उस समय अर्धशतक जमाया, जब सीएसके की टीम कम स्कोर पर कीमती विकेट खो चुकी थी. आखिरी गेंद पर अर्धशतक पूरा कर धोनी ने पुराने दिनों की याद ताजा करा दी. कल रात दूसरे मैच में भी सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर धोनी ने इस बार बल्ले से बेहतर करने का संकेत दिया है.
    8 min
  • 157: SPORTS PODCAST: आईपीएल ने जमाया रंग, केकेआर-दिल्ली ने दिखाया दम, मुंबई-चेन्नई दिखीं बेरंग
    महिला विश्व कप 2022 में जहां सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली टीमों का हुआ निर्धारण. सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज बनीं छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर. भारत में फिर बिखरे आईपीएल के कई रंग, केकेआर-दिल्ली ने दिखाया दम, मुंबई-चेन्नई दिखीं बेरंग और सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस से की संन्यास की घोषणा.
    8 min
  • 156: PODCAST: बांग्‍लादेश पर जीत के बावजूद ICC महिला विश्‍वकप में क्‍या जारी रहेगा भारतीय टीम का सफर?
     महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारतीय संभावनाएं बांग्लादेश के खिलाफ़ बड़ी जीत के बाद थोड़ा मजबूत हुई हैं. अब तक, भारत ने अब तक पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त झेली है. 27 मार्च को लीग राउंड के आखिरी दिन भारत का मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से होगा. वहीं, लगभग दो महीने तक आराम करने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ी 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे. 27 अगस्त से श्रीलंका में एशिया कप टूर्नामेंट की शुरूआत भी हो रही है. 
    9 min
  • 155: Podcast: ICC महिला विश्‍वकप के सेमीफाइनल में आस्‍ट्रेलिया, झूलन बनी 200 वनडे खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 200 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. वहीं दूसरी तरफ, ब्रायन लारा के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड अब ब्रेथवेट के नाम हो गया है. न्‍यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्‍वकप में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से शिकस्‍त देकर आस्‍ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, इंग्लैंड ने मेजबान न्यूज़ीलैंड को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों कायम कर रखी है. एशिया कप के 2022 सीजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा. अन्‍त में कुछ कुछ संक्षिप्त खेल समाचार...
    9 min
  • 154: रोहित शर्मा किस्मत के धनी, पर उनसे श्रीलंका पर जीत का श्रेय नहीं छीन सकते...
    रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और टेस्ट सीरीज में भारत ने मेहमान टीम को हर डिपार्टमेंट में पछाड़ा. श्रेयस अय्ययर, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सहित आर अश्विन व जसप्रीत बुमराह ने अपना काम बखूबी किया. अब सभी की निगाहें आईपीएल के 15वें सीजन पर है, जिसकी शुुरआत 26 मार्च से होगी. मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड में विश्व कप में शिरकत कर रही है. अंत में बात रणजी ट्रॉफी में 2021-22 सत्र के प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले की...  
    9 min
  • 153: जब 1008 रन भी पड़ गए कम, बना सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड, मैच में लगे 19 'शतक'
    Sports Podcast: क्या यह संभव है कि कोई टीम किसी मैच में 1008 रन बनाए और हार भी जाय? इसका जवाब क्रिकेट इतिहास में दर्ज है. ऐसा एक मैच आज ही के दिन यानी 11 मार्च को शुरू हुआ था, जिसमें 19 'शतक' लगे थे और एक टीम हजार रन बनाकर भी बड़े अंतर से हार गई थी.
    4 min

About स्पोर्ट्स बुलेटिन

From the publisher's feed

ये स्पेशल है