साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह से भारत का सूपडा साफ हुआ है, उसके बाद स्पिनर्स की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और जयंत यादव कुल मिलाकर 59 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाए थे. कोच राहुल द्रविड़ ने भी माना कि मध्य के ओवरों में टीम पीछे रह गई. लेकिन अब चूंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज घरेलू मैदान पर होगी, वहीं स्पिनर्स साउथ अफ्रीका में हुए नुकसान की भरपाई कर लेंगे.