जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने बारामूला के गैंटमुल्ला, शीरी में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी की गोली मारकर हत्या कर दी है. दिल्ली में भाजपा की दो दिनों से चल रही बैठक कल देर शाम को खत्म हो गई. दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के प्रमुख नेताओं से पार्टी का वोट प्रतिशत 10 फीसद बढ़ाने की दिशा में जुटने को कहा. गीता जयंती के उपलक्ष्य में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ किया जाएगा. अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मोतीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक साथ एक लाख से अधिक लोग गीता पाठ करेंगे. तमिलनाडु के DMK सांसद दयानिधि मारन ने यूपी-बिहार से आने वाले लोगों पर एक बयान दिया. दयानिधि का ये बयान भाषा और काम से जुड़ा था. सऊदी से भारत आ रहे एक ऑयल शिप पर ड्रोन अटैक हुआ है. इंडियन नेवी के मुताबिक, इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं. ये इजराइली जहाज है, जो सऊदी अरब से कर्नाटक के मंगलुरु आ रहा था, सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें.