प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित किया. पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद को धन्यवाद दिया, अमेरिका की GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच फाइटर प्लेन के F414 इंजन बनाने का समझौता हो गया है, भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की बड़ी बैठक आज बिहार में मुख्यमंत्री आवास में होगी. इसमें 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी, गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ समन भेजने पर आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होगी, अटलांटिक सागर में 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज़ के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी टाइटन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है, 2009 के शोपियां रेप केस को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को दो सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया, भारत में 7 दिन देरी से आया मानसून बिहार पहुंच गया है. अगले तीन दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.