यूपी के बलिया में गर्मी और हीट वेव की वजह से 57 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बिहार में 44 लोगों ने दम तोड़ दिया है. इनमें से पटना में अकेले 35 की जान गई है, महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय मुसलमानों को लेकर बयान दिया है, महाराष्ट्र में शिवसेना का आज स्थापना दिवस है. महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट इस मौके पर मुंबई में दो अलग अलग जगह पर आयोजन कर रहे हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. यूथ कांग्रेस 5 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी जिसका मकसद यात्रा की याद को ताजा रखना है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के हरमंदिर साहिब में होने वाली गुरबाणी का प्रसारण सभी के लिए मुफ़्त करने की बात कही है, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं और आज यानी 19 जून से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की आठवीं सीरीज निवेश के लिए खुल रही है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.