भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, गुरुवार 15 जूनदोपहर को गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास पहुंचेगा, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और कर्ज माफी सहित कई मुद्दों को लेकर खाप पंचायतों की तरफ से आज हरियाणा बंद का ऐलान किया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन भारत के दौरे पर हैं. कल उन्होंने पीएम मोदी से मुलाक़ात की, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 15 जून को होने वाली महापंचायत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया’ ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार के पत्रकारों को कथित तौर पर डराने-धमकाने और उनके उत्पीड़न पर चिंता जताई है, सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स घर ले जाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारतीय समयानुसार देर रात मियामी के कोर्ट रूम में पेश हुए, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.