मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का मेगा प्रचार अभियान आज शुरू होने जा रहा है. पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर में सबसे पहले सुबह 11 बजे नर्मदा पूजन करेंगी और इसके बाद वो आम सभा को संबोधित करेंगी, दिल्ली में बाइक टैक्सी पर सरकार की ओर से लगाए गए बैन के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्ला 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे, गुजरातियों को ठग कहने के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ समन भेजने पर आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में सुनवाई होनी है, उत्तराखंड में मुसलमान नेताओं ने समुदाय को निशाना बनाये जाने के ख़िलाफ़ 18 जून को महापंचायत करने की घोषणा की है, चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अब भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है. 15 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन तीन पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.