आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रैली करेगी,आज से वाराणसी में G-20 सम्मेलन शुरू होने जा रहा है,झारखंड में आज छात्रों के बुलाए गए बंद का दूसरा दिन है. राज्य सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी को लेकर छात्रों का ये प्रदर्शन झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने बुलाया है जिसमें कई छात्र संगठन शामिल हैं,पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के ऐलान पर विपक्ष के विरोध के बाद राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने 13 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बैठक में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा होगीऔर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में चल रहे wtc फाइनल का आज अंतिम दिन है.इस मुकाबले और खिताब को जीतने के लिए भारत को 280 रन चाहिए। कोहली और रहाणे अभी क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 71 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। कोहली 60 गेंदों पर 44 रन जबकि रहाणे 20 रन पर नाबाद हैं. सुनिए सुबह दस बजे तक की बड़ी खबरें.