भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना तीसरे दिन भी जारी है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं. वे मैसूर और चामराजनगर जाएंगी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके अलावा PM मोदी तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क का इनॉगरेशन भी करेंगे, कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे मतदान से पहले पूर्व भाजपा मंत्री केएस इश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है, भारत सरकार ने सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, इंडियन प्रीमियर लीग में आज यानी मंगलवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.