मोदी सरनेम मानहानि केस में आज सूरत की सेशंस कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील पर फैसला सुनाएगी. निचली अदालत ने इस मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, दिल्ली हाईकोर्ट में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI के केस में सिसोदिया ने ये याचिका दायर की थी, एप्पल के सीईओ टिम कुक इस वक्त दिल्ली में हैं, आज वह राजधानी में देश के दूसरे एप्पल स्टोर का उद्धाटन करेंगे. ये स्टोर दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी मॉल में खोला गया है, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को चैरिटी संस्था ऑक्सफ़ैम के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कर उनके दिल्ली स्थित दफ़्तर पर तलाशी अभियान चलाया, ब्रिटेन के स्कूलों में हिंदू परिवारों के बच्चों को कथित रूप से उनके धर्म और जाति की वजह से अपमान का सामना करना पड़ रहा है, इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में आज फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा, जो चंडीगढ़ के PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.