सुप्रीम कोर्ट में आज भारत में सेम सेक्स मैरिज को क़ानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी. हालांकि केंद्र सरकार ने इसका विरोध किया है. चीफ़ जस्टिस डॉ डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच जजों की कांस्टीट्यूशनल बेंच सुनवाई करेगी, हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में आज सुबह तीन मंजिला राइस मिल ढह गई. इमारत के ढहने से 4 लोगों की मौत और 20 अन्य घायल हो गए, हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 से ओल्ड पेंशन स्कीम दोबारा बहाल हो गई है. हिमाचल सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है. इससे राज्य के 1.36 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश के लिए यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है, सूडान में सेना और अर्ध सैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 185 लोगों की मौत हो गयी है. और 1800 से ज्यादा लोग घायल हुए है, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने की वजह से रूसी राजनीतिक कार्यकर्ता कारा मुर्ज़ा को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.