महाराष्ट्र के नवी मुंबई में वरिष्ठ संगीतकार अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, अग्निपथ योजना आने से पहले एयरफोर्स में नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच इस पर सुनवाई करेगी, पूर्व सांसद और गैंगस्टर अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ़ की हत्या की जांच के लिए एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज कर्नाटक में दो चुनावी रैली है, भारतीय जनता पार्टी जल्द ही कर्नाटक में अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है, आज कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के ऑफिस पहुंच पार्टी जॉइन कर ली, इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा, सुनिए सुबह 10 बजे का पॉडकास्ट