प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ़ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है, इस बीच अतीक और अशरफ के मर्डर में परिवार की तरफ से FIR दर्ज करवाई जाएगी.जैनब फातिमा पति अशरफ और जेठ अतीक अहमद की पुलिस custody में हत्या का केस दर्ज करवा सकती है, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार रविवार की दरम्यानी रात भाजपा और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया,
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज गोवा में BJP के 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के कोलार में एक रैली करेंगे, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.