देशभर में कोरोना के 24 घंटे में 10158 नए मरीज मिले है. इससे पहले 10 हजार से ज्यादा केस 24 अगस्त को आए थे, आपराधिक मानहानि केस में कन्विक्शन पर स्टे की मांग वाली राहुल गांधी की अर्जी पर सूरत के सेशन कोर्ट में आज सुनवाई होगी, दूसरी तरफ राहुल गांधी पर विनायक दामोदर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सावरकर के पोते ने पुणे में आपराधिक मानहानि का एक मामला दर्ज कराया है, बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सेना के 4 जवानों को गोलियां मारने वाले 2 संदिग्ध हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में करीब 71 हजार चयनित युवाओं को जॉब अपॉइंटमेंट लेटर देने वाले हैं,संयुक्त राष्ट्र ट्रेड एंड डेवलपमेंट कॉन्फ्रेंस का अनुमान है कि साल 2023 में भारत की आर्थिक प्रगति की रफ़्तार छह फीसदी रहेगी, इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा, सुनिए सुबह 10 बजे का पॉडकास्ट.