राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ अनशन करेंगे. वो राज्य की पिछली बीजेपी सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर जांच की मांग को लेकर आज जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे, सांसदी जाने के बाद आज पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी वायनाड के दौरे पर रहेंगे. यहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो भी करेंगे, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज 170-180 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वे दो दिन के असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, नोएडा के एक बार में बड़ी स्क्रीन पर धारावाहिक रामायण के संवाद को डब करके चलाने के मामले में पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अमेरिका के दौरे पर हैं. यहां वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के कार्यक्रम में चर्चा की, वहां आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.