देशभर में आज से दो दिन की कोरोना मॉक ड्रिल की शुरुआत होगी. अस्पतालों में आज और मंगलवार को मॉक ड्रिल के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा, महाराष्ट्र के अकोला में रविवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण टीन शेड पर पेड़ गिर जाने से 7 लोगों मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राजस्थान इंचार्ज सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को सचिन पायलट की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को अनुचित बताया है, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में कुछ घंटे पहले आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गई हैं. स्थानीय ज़िला प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देकर बताया है कि ये आग आज सुबह लगी है, भाजपा की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने रविवार को दिल्ली में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए मीटिंग की, इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.