दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी, तेलंगाना पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को करीमनगर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया, प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा, भारत ने संयुक्त राष्ट्रमें एक बार फिर रूस-यूक्रेन मुद्दे पर आए एक प्रस्ताव में वोट करने से मना कर दिया है, 'मक्खी' फेम कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कैंपने कर सकते हैं, यूपी में 12वीं कक्षा के सिलेबस से मुगल इतिहास के चैप्टर्स हटाने पर अब NCERT चीफ दिनेश प्रसाद सकलानी ने सफाई दी है,
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. टीम ने 16वें सीजन के 7वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.