पश्चिम बंगाल में रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है. हुगली के रिशरा इलाके में सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव हुआ. इसके चलते रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया, बिहार के नालंदा और सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति सामान्य है. सासाराम मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 40 स्पेशल टीम बनाई गई है, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदलने का एलान किया है. इस लिस्ट में दो रिहाइशी इलाक़े, पांच पर्वत चोटियां, दो नदियां और दो अन्य इलाक़े शामिल हैं. लिस्ट के साथ मैप भी जारी किया गया है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और उनकी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीक़ी से बच्चों की शिक्षा के लिए मिल बैठकर रास्ता तलाशने की सलाह दी है, कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले इलेक्टोरल बॉण्ड की बिक्री शुरू हो गई है. ये बॉन्ड सोमवार से बिकने शुरू हुए हैं और इन्हें 12 अप्रैल तक ख़रीदा जा सकता है, देश से फरार हुए टॉप गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने एफबीआई की मदद से मैक्सिको में गिरफ्तार कर लिया है,
गुजरात टाइटंस आज अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी. मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.