इंदौर में रामनवमी पर हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले करीब 20 घंटे से यह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 18 लोगों को बचाया जा चुका है, उत्तर प्रदेश के कानपुर की बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई. तेज़ हवाओं के कारण आग ने पल भर में ही करीब 500 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रिव्यू मीटिंग करेंगे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी ज़िले का दौरा करेंगे. इस दौरे को बीजेपी की ओर से दलितों और ओबीसी समाज को लुभाने से जुड़ी कोशिशों का हिस्सा बताया जा रहा है, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राज्य के दौरे पर रहेंगे, इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज आज होने जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी. इसके बाद शाम 7:30 बजे से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.