कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का आज एलान होगा. चुनाव आयोग इस बारे में सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. कर्नाटक विधानसभा का सत्र 24 मई को ख़त्म हो रहा है. यहां कुल 224 सीटें हैं, कांग्रेस ने आज सुबह साढ़े 10 बजे CPP कार्यालय संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में कांग्रेस अपनी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेगी, आज दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की ओर से केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मीसा भारती की जमीन के बदले नौकरी मामले में आज फिर नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी, बॉम्बे लायर्स एसोसिएशन ने कॉलेजियम सिस्टम पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है, पैन कार्ड से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख़ बढ़ा दी गई है. ये डेडलाइन पहले 31 मार्च थी. अब इस तारीख़ को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है, सुनिए सुबह 10 बजे का 5 मिनट पॉडकास्ट.